फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM yogi adityanath flagged off to bike rally in varanasi

बनारस में कमल संदेश बाइक रैली को सीएम योगी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Sun, 18 Nov 2018 10:28 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 18 Nov 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
CM yogi adityanath flagged off to bike rally in varanasi
सीएम ने दिखाई हरी झंडी - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। सीएम योगी ने संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से कमल संदेश बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएम के हरी झंडी दिखाते ही जय श्रीराम के नारे लगे।

विज्ञापन


कमल संदेश बाइक रैली लहुराबीर, मलदहिया, सिगरा, नगर निगम, चंदुआ सट्टी, भारतमाता मंदिर, इंग्लिशिया लाइन, तेलियाबाग, अंधरापुल, नदेसर, वरुणा पुल, कचहरी होते हुए जिला मुख्यालय तक जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार को ही रैली की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया था। बाइक रैली के पूर्व जनसंपर्क किया गया। जनसंपर्क करके क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने रैली में शामिल होने की अपील की। उधर, काशी विश्वनाथ मंडल में पदाधिकारियों ने देर रात तक बूथ कार्यकर्ताओं से संपर्क किया था। भाजपा की ओर से प्रदेश के 80 लोकसभा में शनिवार को कमल संदेश बाइक रैली निकाली जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हर बूथ से आए कार्यकर्ता

CM yogi adityanath flagged off to bike rally in varanasi
बाइक रैली - फोटो : amar ujala

कमल संदेश बाइक रैली में हर बूथ से पांच-पांच कार्यकर्ता आए। वहीं रैली में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय चंदौली में और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल कन्नौज में बाइक पर सवार होकर रैली कर रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, फूलपुर और उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा लखनऊ में पार्टी का संदेश पहुंचा रहे हैं। इसके अलावा सभी सांसद, मंत्री और विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में रैली का हिस्सा बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed