मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बलिया और वाराणसी में कोरोना की रोकथाम के देखेंगे इंतजाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को बलिया और वाराणसी में कोरोना वायरस के रोकथाम की प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लेंगे और बचाव के लिए आगे की रणनीति बनाएंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11:20 बजे बलिया पहुंचेंगे। दोपहर एक बजे तक कोविड-19 के संबंध में मंडलायुक्त आजमगढ़, बलिया और मऊ जिले के डीएम और सीएमओ तथा आजमगढ़ मंडल के अपर निदेशक स्वास्थ्य के साथ बैठक करेंगे।
दोपहर एक से 1:30 बजे तक नर्सिंग होम एसोसिएशन एवं आईएमए एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मिलेंगे। इसके बाद 2:20 बजे बीएचयू प्रस्थान कर जाएंगे। वह बीएचयू सभागार में वाराणसी मंडल के अधिकारियों के साथ डेढ़ घंटे की बैठक करेंगे।
इसमें कोरोना के खिलाफ जारी जंग की समीक्षा कर आगे की रणनीति बनाएंगे। बैठक में जौनपुर, चंदौली और गाजीपुर के अधिकारी शामिल होंगे। इसके बाद देर शाम वह लखनऊ रवाना हो जाएंगे।