फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi Adityanath arrives in Varanasi on 28th will launch communicable disease campaign

सीएम योगी आदित्यनाथ का वाराणसी आगमन 28 को, संचारी रोग अभियान का करेंगे शुभारंभ

Fri, 26 Feb 2021 11:25 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Fri, 26 Feb 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath arrives in Varanasi on 28th will launch communicable disease campaign
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 फरवरी को एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगे। रविवार की सुबह वे संचारी रोग अभियान का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद हरहुआ स्थित लॉन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद रोहनिया में भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में रहेंगे। देर शाम मुख्यमंत्री रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया है। हालांकि मुख्यमंत्री कार्यालय से आई प्राथमिक सूचना में समीक्षा बैठक और परियोजनाओं के निरीक्षण का जिक्र नहीं है। मगर, प्रशासन बैठक की तैयारियों में जुट गया है। फिलहाल मुख्यमंत्री रविवार की सुबह वाराणसी आएंगे और चोलापुर ब्लाक में संचारी रोग अभियान की शुरुआत कर सकते हैं।
विज्ञापन


हालांकि संचारी रोग अभियान की शुरुआत के लिए शहर में स्थान चयनित करने पर मंथन चल रहा है। इसके बाद हरहुआ में पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की अलग अलग बैठक में भी शामिल होंगे। दोपहर में मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सकते हैं। अपराह्न में रोहनिया स्थित भाजपा काशी क्षेत्र के नवनिर्मित कार्यालय के उद्घाटन के बाद वे रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed