फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   cm

रिंग रोड किनारे सुनियोजित विकास के लिए भूमि अधिग्रहण कर बनाएं क्लस्टर

Sun, 30 Aug 2020 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
cm
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र की परियोजनाओं की समीक्षा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रिंग रोड किनारे के क्षेत्रों में व्यवस्थित विकास के लिए उचित प्रक्रिया का पालन करते हुए भूमि अधिग्रहण किया जाए। यहां अलग-अलग कार्यों व अवस्थापनाओं के क्लस्टर बनाए जा सकते हैं। यहां ट्रांसपोर्ट और मेडिकल हब सहित अन्य सुविधाओं को व्यवस्थित ढंग से विकसित किया जा सकता है।
विज्ञापन

दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर आए मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में जल निगम के मुख्य अभियंता को शाही नाले के निर्माण में हीलाहवाली पर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि शाही नाले के जीर्णोद्धार में अब किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और मार्च तक काम पूरा करा लें। बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि आईपीडीएस के तहत बीएचयू को भी शामिल करने का प्रस्ताव शासन को भेजें।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोदौलिया, सर्किट हाउस व टाउन हॉल तथा बेनियाबाग में निर्माणाधीन मल्टी लेवल व भूमिगत पार्किंग के पास फूड कोर्ट और मनोरंजन के साधन भी विकसित करें। पुरानी काशी के काल भैरव, कामेश्वर महादेव, राजमंदिर, जंगमबाड़ी एवं दशाश्वमेध वार्डों में पुनर्निर्माण के कार्य के साथ ही जिन गलियों में आईपीडीएस के तहत कार्य नहीं हो पाए हैं, उसमें नगर निगम से तालमेल बैठाते हुए बिजली के तारों को अंडरग्राउंड कराएं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई की और अच्छी व्यवस्था करें। गंदगी पाई जाए तो जवाबदेही तय की जाए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय पांडेपुर परिसर में 50 बेड के महिला चिकित्सालय के निर्माण की समयसीमा अक्तूबर तय की। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से परियोजनाओं के प्रगति की विस्तार से प्रस्तुति की। इस दौरान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. नीलकंठ तिवारी, रविंद्र जायसवाल, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सारनाथ का लाइट एंड साउंड शो से बिखरेगी मनोहर छटा
समीक्षा बैठक में बताया गया कि अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल सारनाथ में सितंबर 2020 तक साउंड एंड लाइट शो प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा। इससे पर्यटक रात में भी भगवान बुद्ध के जीवन चरित्र एवं उपदेशों को बड़े ही मनोहर छटा के साथ जान सकेंगे। सारनाथ में धमेख स्तूप, चौखंडी स्तूप, संग्रहालय तथा विभिन्न देशों के बौद्ध मंदिर स्थित हैं। अभी पर्यटक सामान्यता सूर्योदय से सूर्यास्त तक इन स्थलों पर जाते हैं। यह प्रोजेक्ट 7 करोड़ 88 लाख 47 हजार की धनराशि से पूरा किया गया।

सीएम बोले, सेवाकाल को सौभाग्य में बदलें
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब लॉकडाउन खत्म हो गया है, कोविड-19 में पूरी सतर्कता बरतते हुए विकास कार्यों में पूरी गति लाने की आवश्यकता है। प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लगाएं। मुख्यमंत्री ने कड़े लहजे में कहा कि शनिवार व रविवार की बंदी स्वच्छता के लिए निर्धारित की गई है। इसमें युद्ध स्तर पर सफाई कार्य किया जाए। हर वार्ड और गांव के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करें। उन्होंने कहा कि काशी में वर्तमान में लगभग 10 हजार करोड़ लागत की परियोजनाओं पर कार्य हो रहा हैं। मैन पावर बढ़ाकर गुणवत्ता व समय के साथ कार्य समय से पूर्ण कराएं। काशी को काशी के अनुरूप बनाना है। यहां के सेवाकाल को सौभाग्य में बदलें। काशी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के हिसाब से विकसित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed