फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Dashboard meeting in Varanasi salary stopped of officials due to Negligence in work

Varanasi News: काम में लापरवाही, बैठक में नहीं आए अफसर; डीएम ने कार्रवाई के दिए आदेश

Wed, 18 Dec 2024 05:02 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 18 Dec 2024 05:02 PM IST
सार

डीएम की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड की बैठक हुई। इस दौरान बिना सूचना के
अधिशासी अभियंता सिंचाई, सहायक श्रमायुक्त, उद्योग विभाग के अफसर अनुपस्थित रहे। इस पर डीएम ने सख्ती करते हुए वेतन रोकने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
CM Dashboard meeting in Varanasi salary stopped of officials due to Negligence in work
जिलाधिकारी एस. राजलिंगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिलाधिकारी एस राजलिंगम की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड की बैठक में बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर अधिशाषी अभियंता सिंचाई और काम में लापरवाही बरतने पर सहायक श्रम आयुक्त और उद्योग विभाग के अधिकारी का एक दिन का वेतन रोका गया। डीएम ने कहा कि अफसर अपने-अपने विभाग की निर्धारित योजनाओं की प्रगति सुनिश्चित करें। विभाग की प्रगति खराब मिलने पर अफसर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


समीक्षा के दौरान डे एनआरएलएम बैंक क्रेडिट लिंकेज, पर्यटन, एमडीएम और स्कूलों के विद्यार्थियों की उपस्थिति, नहरों की सिल्ट सफाई, नई सड़कों का निर्माण, सीएमआईएस पोर्टल, फैमिली आईडी बनाने, प्रोजेक्ट अलंकार, कन्या विवाह सहायता, मातृत्व शिशु-बालिका मदद योजना, सामूहिक विवाह योजना की प्रगति कम पाई गई। डीएम ने संबंधित विभागों को चेतावनी देते हुए कहा कि तेजी से काम शुरू कर दें। 
विज्ञापन


विद्युत विभाग को निर्बाध विद्युत सप्लाई रखने के निर्देश के साथ ही लंबित प्रकरणों को अविलंब निस्तारित कराने के निर्देश दिए। कृषि विभाग की फॉर्मर आईडी और किसान क्रेडिट कार्ड बनाने का कार्य तेजी से कराने, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के समस्त क्लेम का भुगतान कराने के निर्देश दिए। लक्ष्य के सापेक्ष सड़कों के निर्माण में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ को मोबाइल मेडिकल वैन को रोस्टर बनाकर ग्रामीण क्षेत्रों में चलाने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन के लक्ष्य के सापेक्ष अधिक से अधिक घरों को कनेक्शन देने को कहा। गोशालाओं का नियमित निरीक्षण कर ठंड से बचाव के लिए शेड, अलाव की व्यवस्था करने को कहा। बैठक में सीडीओ हिमांशु नागपाल समेत अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed