{"_id":"6981a76147d2ec4082079569","slug":"cluster-competition-36th-battalion-pac-ramnagar-champion-of-29th-battalion-eastern-zone-cluster-with-522-point-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लस्टर प्रतियोगिता: 522 अंक के साथ 36वीं वाहिनी पीएसी रामनगर बनी 29वीं वाहिनी पूर्वी जोन क्लस्टर की चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लस्टर प्रतियोगिता: 522 अंक के साथ 36वीं वाहिनी पीएसी रामनगर बनी 29वीं वाहिनी पूर्वी जोन क्लस्टर की चैंपियन
Tue, 03 Feb 2026 01:14 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 03 Feb 2026 01:14 PM IST
सार
Varanasi News: 29वीं अंतर वाहिनी पीएसी पूर्वी जोन क्लस्टर प्रतियोगिता में 220 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान 36वीं वाहिनी पीएसी रामनगर ओवरऑल विजेता रही।
विज्ञापन
36वीं वाहिनी पीएसी रामनगर के विजेता खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
36वीं वाहिनी पीएसी रामनगर की ओर से आयोजित 29वीं अंतर वाहिनी पीएसी पूर्वी जोन क्लस्टर प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हुई। इसके चार स्पर्धा में दस वाहिनियों के 220 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में कुल 522 अंक लेकर मेजबान 36वीं वाहिनी पीएसी रामनगर ओवरऑल विजेता और 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर की टीम उपविजेता जबकि 12वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
पूर्वी जोन क्लस्टर में कुश्ती मुक्केबाजी, बॉडीबिल्डिंग और पंजा कुश्ती का आयोजन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक पीएसी वाराणसी अनुभाग मनोज कुमार सोनकर ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। यह प्रतियोगिता 31 जनवरी से दो फरवरी तक रामनगर और बीएचयू एंफीथियेटर मैदान पर खेली गई।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के मुक्केबाजी में 36वीं वाहिनी पीएसी रामनगर की टीम ने 42 अंक, 33वीं वाहिनी पीएसी को 17 अंक मिले। बॉडीबिल्डिंग में 36वीं वाहिनी पीएसी 85 अंक और 34वीं वाहिनी पीएसी को 55 अंक मिले। कुश्ती ग्रीको रोमन में 20वीं वाहिनी ने 210 अंक, 36वीं वाहिनी पीएसी ने 205 अंक जबकि कुश्ती फ्रीस्टाइल में 20वीं वाहिनी ने 205 अंक, 36वीं वाहिनी ने 190 अंक हासिल किए।
पंजा कुश्ती में 37वीं वाहिनी ने प्रथम जबकि 36वीं वाहिनी को दूसरा स्थान मिला। मुख्य अतिथि ने खेल मैदान को हराभरा रखने व फूलों से सुसज्जित करने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले जवानों और कर्मियों को विशेष मेडल देकर सम्मानित किया। स्वागत सेनानायक डॉ. अनिल कुमार पांडेय ने किया। मौके पर उपसेनानायक प्रमोद कुमार यादव रहे।