फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   cloth left in woman stomach after operation died due to operation again in varanasi

वाराणसी: ऑपरेशन के बाद महिला के पेट में छोड़ा कपड़ा, तीन महीने बाद दर्द हुआ तो चला पता, फिर से ऑपरेशन के दौरान मौत

Sun, 17 Oct 2021 12:09 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 17 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
cloth left in woman stomach after operation died due to operation again in varanasi
operation - फोटो : सोशल मीडिया

वाराणसी के चौबेपुर स्टेशन रोड निवासी एक महिला का कादीपुर स्थित एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान चिकित्सकों ने उसके पेट में ही कपड़ा छोड़ दिया। ऑपरेशन के तीन माह बाद दर्द होने पर परिजनों ने उसे वाराणसी में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां फिर ऑपरेशन हुआ तो पता चला कि पेट में तौलिया पड़ा था। दूसरी बार ऑपरेशन के बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शव को चौबेपुर थाने ले जाकर हंगामा किया। 

विज्ञापन


चौबेपुर स्टेशन रोड निवासी सम्मन मौर्य की बहू राधा देवी की डिलीवरी एक निजी अस्पताल में हुई। अस्पताल से घर आने के बाद महिला को दर्द होने लगा। पहले तो परिजन कुछ समझ नहीं सके, जब उसका दर्द बढ़ गया तो परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मौत के बाद परिजन शव को एंबुलेंस में लेकर चौबेपुर थाने पहुंचे और हंगामा करने लगे। पुलिस ने मृतका के ससुर रम्मन मौर्य की तहरीर पर निजी चिकित्सालय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बारे में चौबेपुर थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने बताया कि फिलहाल मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। तीन माह पूर्व यहां आपरेशन कर बच्चा पैदा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed