{"_id":"59f609ca4f1c1bd9798b8f12","slug":"closing-ceremony-of-competition-overall-champion-iit-bhu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्पर्धा-2017 का हुआ समापन, आईआईटी बीएचयू बना ओवरआल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पर्धा-2017 का हुआ समापन, आईआईटी बीएचयू बना ओवरआल चैंपियन
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 30 Oct 2017 10:52 AM IST
विज्ञापन
स्पर्धा-2017
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू आईआईटी के खेल महोत्सव स्पर्धा-2017 के अंतिम दिन रविवार को गत चैंपियन आईआईटी बीएचयू के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ओवरआल चैंपियन का खिताब दूसरे बार अपने नाम किया।
महिला व पुरुष वर्ग में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन से पिछले वर्ष के चैंपियन के खिताब को अपने पास ही रखा। पावर लिफ्टिंग, ताइक्वांडो और वेटलिफ्टिंग में आईआईटी बीएचयू ने चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।
रविवार को आयोजित बालक वर्ग के पावर लिफ्टिंग के मुकाबले में आईआईटी बीएचयू चैंपियन और इंद्रप्रस्थ रनर अप रहा। ताइक्वांडो में आईआईटी की टीम ओवरआल चैंपियन रही। वेट लिफ्टिंग में बीएचयू आईआईटी विजेता और आईआईटी केजीपी रनर अप रही।
विज्ञापन
क्रिकेट में भी आईआईटी बीएचयू ने एमएनआईटी इलाहाबाद को मात देकर शील्ड पर कब्जा जमाया। कैरम की बालिका वर्ग में आरईसी विजेता और आईआईटी बीएचयू की टीम रनर अप रही।
एथलेटिक्स के बालक वर्ग मुकाबले में आईआईटी बीएचयू ने चैंपियन का खिताब अपने नाम किया जबकि केआईटी वाराणसी की टीम रनर अप रही। बालिका वर्ग में आईआईटी बीएचयू का परचम लहराया जबकि आईईटी लखनऊ रनरअप रही।
बालक वर्ग की बाक्सिंग प्रतियोगिता में आईआईटी बीएचयू के मुक्केबाजों का दबदबा कायम रहा। वाईएमसीए फरीदाबाद की टीम रनर अप रही। चेस के बालक वर्ग में आईआईटी बीएचयू विजेता और आईआईटी दिल्ली रनरअप रही।
बालिका वर्ग में एनआईटी केकेआर विजेता रही जबकि एमएनआईटी इलाहाबाद को रनर अप से संतोष करना पड़ा। कबड्डी के मुकाबले में बालक वर्ग में सीमेज चैंपियन जबकि केआईटी रनर अप रही।
बालिका वर्ग में एनआईटी केकेआर ने जीत दर्ज की जबकि सीपीएल की टीम रनर अप रही। खो-खो के बालक वर्ग में आईआईटी बीएचयू और बालिका वर्ग में भी आईआईटी बीएचयू के खिलाड़ियों ने चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। बालक वर्ग में सीपीएल और बालिका वर्ग में सनबीम रनरअप रही।

सपने देखें और उनको सच करें
विजेता खिलाडीयों को पुरस्कृत करते मुख्य अतिथि सज्जन सिंह चीमा
- फोटो : अमर उजाला
समापन समारोह के गेस्ट आफ आनर पूर्व बास्केटबाल खिलाड़ी अर्जुन अवार्डी सज्जन सिंह चीमा रहे। धन्यवाद ज्ञापन प्रो. आर. एस सिंह ने दिया। इस दौरान जिओ सैंज से एसके सिंह समेत सभी स्टाफ उपस्थित रहे।
सज्जन सिंह चीमा ने कहा कि सपने देखें और उनको सच करने के लिए मेहनत करें। पढ़ाई के साथ-साथ स्पर्धा के स्तर का खेल खेलना बहुत बड़ी बात है। यहां आकर और बच्चों का उत्साह देखकर मन प्रसन्न हो गया।
उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं को तराशने का यह सबसे बेहतर मंच है। यहां से जो प्रतिभाएं निकलेंगी वह राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपना वर्चस्व जरूर कायम करेंगे।