{"_id":"6645ce8e80b6101c160c6fa2","slug":"close-to-former-minister-young-mand-dies-road-accident-in-varanasi-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: पूर्व मंत्री के करीबी की सड़क हादसे में मौत, चालक ट्रक लेकर फरार; मौके पर जुटे सपा कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: पूर्व मंत्री के करीबी की सड़क हादसे में मौत, चालक ट्रक लेकर फरार; मौके पर जुटे सपा कार्यकर्ता
Thu, 16 May 2024 02:45 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 16 May 2024 02:45 PM IST
सार
Varanasi News: बेटे के मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां मंजू देवी और पत्नी प्रियंका का रो-रो कर बुरा हाल था तो वहीं पिता राजेंद्र सिंह व छोटा भाई शशिकांत भी बेसुध पड़े थे। मृतक एक निजी स्कूल का कर्मचारी था। मृतक को एक चार साल की बेटी है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र के टेंगरामोड़ स्थित विश्व सुंदरी पुल पर ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मौके पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर, परिजनों को सूचना दी। वहीं ट्रक चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। थाना पहुंचे परिजनों की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
मृतक पूर्व मंत्री व चंदौली सपा सांसद प्रत्याशी विरेंद्र सिंह का करीबी होने के कारण अस्पताल में चंदौली के सपाईयों का जमावड़ा लगा रहा। बताया जाता है कि मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के दंघारिया, खोच्वा गांव निवासी सूर्यकांत सिंह (33) बाइक से किसी काम से चंदौली जा रहे थे। वे जैसे ही गंगा नदी पर बने पुल को पार कर टेंगरा मोड़ पहुंचे, तभी एक दूसरे को ओवरटेक कर रही दो ट्रको के बीच में फंस गए।
विज्ञापन
एक दौरान एक ट्रक से धक्का लगने से वे ट्रक के नीचे आ गए। हादसे में सूर्यकांत के सीने में जहां गंभीर चोट लगी। वहीं सिर व पेट में भी चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन