फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cleverness proved costly stole bar code of e-rickshaw put on his own traffic police caught three drivers

चालाकी पड़ी भारी: दूसरे ई-रिक्शा का बार कोड चोरी कर अपने पर लगा दिया, ट्रैफिक पुलिस ने तीन चालकों को पकड़ा

Fri, 04 Oct 2024 04:51 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 04 Oct 2024 04:51 PM IST
सार

Varanasi News: काशी जोन में बगैर फिटनेस और स्टीकर चलने वाले 195 ई-रिक्शा सीज कर दिए गए। साथ ही अलग रूट पर चलने वाले 566 ई-रिक्शा का चालान किया गया। काशी जोन में मिले देहात और रामनगर परमिट वाले नौ ऑटो भी सीज किए गए।

विज्ञापन
Cleverness proved costly stole bar code of e-rickshaw put on his own traffic police caught three drivers
पुलिस की कार्रवाई की बाद ई-रिक्शा चालकों में मचा हड़कंप। - फोटो : संवाद

विस्तार

काशी जोन में ई-रिक्शा के लिए जारी किए गए कलर बार कोड वाले स्टीकर चोरी होने लगे हैं। ट्रैफिक पुलिस ने काशी जोन में चेकिंग के दौरान तीन ऐसे मामले पकड़ कर कमिश्नरेट के अलग-अलग थानों की पुलिस को सौंपे हैं। तीनों ई-रिक्शा को सीज कर दिया गया है। काशी जोन के 11 थाना क्षेत्रों में चलने वाले 6070 ई-रिक्शा को 10 सितंबर से एक अक्तूबर तक स्टीकर ट्रैफिक पुलिस लाइन से निशुल्क दिए गए थे। 

विज्ञापन


चौकाघाट फ्लाईओवर के पिलर संख्या-74 के सामने सेवापुरी निवासी रवि कुमार राजभर के ई-रिक्शा पर लगा कलर कोड ट्रैफिक पुलिस को संदिग्ध मिला। रवि ने पूछताछ में बताया कि एक ई-रिक्शा से स्टीकर चुराकर उसे मनोज नामक व्यक्ति ने 3000 रुपये में बेचा था। ट्रैफिक पुलिस ने सिगरा थाने की पुलिस को सूचना दी। उसके बाद ट्रैफिक पुलिस को औरंगाबाद निवासी हजरत जंगमबाड़ी में मिला। 
विज्ञापन


हजरत ने पूछताछ में बताया कि उसने दूसरे के ई-रिक्शा का स्टीकर चुराकर लगा रखा है। इसी तरह दशाश्वमेध क्षेत्र में भी एक ई-रिक्शे पर लगा स्टीकर संदिग्ध मिला तो दशाश्वमेध थाने को सूचना दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसीपी ट्रैफिक बोले- सजग रहें
एडीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि काशी जोन के सभी ई-रिक्शा संचालक स्टीकर को लेकर सजग रहें। किसी का स्टीकर चोरी हो तो तत्काल शिकायत दर्ज कराएं। उधर, उपनिरीक्षक देवानंद बरनवाल ने कमिश्नरेट वाराणसी में यातायात पुलिस ने  बस, ट्रक, ऑटो, ई-रिक्शा और टैक्सी चालकों को यातायात नियमों के बारे में बताया। ई-रिक्शा चालकों को रात में लो-बीम लाइट को लेकर जागरूक किया। 

आज से इलेक्ट्रिक ऑटो को मिलेंगे स्टीकर : काशी जोन में चलने वाले इलेक्ट्रिक ऑटो को भी स्टीकर लगाना होगा। एडीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि शुक्रवार से तीन दिन तक कलर बार कोड वाले स्टीकर ट्रैफिक पुलिस लाइन में दिए जाएंगे। सात सितंबर से इनकी भी चेकिंग की जाएगी। 

एआरटीओ ने दी यातायात नियमों की जानकारी
प्रदेश भर में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा 2 से 16 अक्तूबर तक चलाया जाएगा। दूसरे दिन एआरटीओ (प्रवर्तन) श्यामलाल ने टीम के साथ शहर में बस, ऑटो, ई-रिक्शा, ट्रक और अन्य वाहन चालकों को जागरूक किया। बताया कि वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही वाहनों के रिफ्लेक्टर टेप लगाया गया। ताकि रात्रि में होने वाली घटनाओं में कमी लाई जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed