फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cleanliness is service campaign among school girls,

Varanasi: स्कूली छात्राओं के बीच स्वच्छता ही सेवा अभियान, स्वच्छता संदेश जन-जन तक पहुंचाने की अपील

Sat, 21 Sep 2024 12:40 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 21 Sep 2024 12:40 PM IST
सार

वाराणसी में नमामि गंगे की टीम ने स्कूली छात्राओं के बीच जाकर स्वच्छता संदेश को प्रसारित किया और इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की ।छात्राओं ने शपथ ली कि स्वच्छता को अपनाएंगे।

विज्ञापन
Cleanliness is service campaign among school girls,
स्वच्छता के लिए जागरूक करती नमामि गंगे - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

नमामि गंगे की टीम ने स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम के तहत स्वच्छता ही स्वस्थ और शान्तिपूर्ण जीवन का मूल मंत्र है, का संदेश दिया। इस दौरान श्री वल्लभ विद्यापीठ बालिका इंटर कॉलेज भैरोनाथ की छात्राओं को स्वच्छता का महत्व समझाया । नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर व नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत स्वच्छता को स्वभाव और संस्कार के रूप में अपनाने की अपील की।

विज्ञापन


स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मानसिकता का विकास होता है, इसी के मद्देनजर सभी ने स्वच्छता की शपथ ली । स्वच्छता ही सेवा अभियान से प्रेरित होकर छात्राओं ने सर्वप्रथम अपने स्कूल के क्लासरूम की सफाई की । स्वच्छता संदेशों को जन-जन और घर-घर तक पहुंचाकर हर तरफ स्वच्छता के वातावरण का निर्माण कराने की दिशा में कदम बढ़ाने का आवाह्न भी किया। इस दौरान मां गंगा एवं पर्यावरण संरक्षण पर आधारित प्रश्नों के सही उत्तर बताने वाली छात्राओं को नमामि गंगे की टी-शर्ट और टोपी देकर पुरस्कृत किया गया ।
विज्ञापन




गंगा सेवक राजेश शुक्ला ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी ने देश में स्वच्छता की जो मशाल जलाई है, उसे निरंतर आगे बढ़ाने के लिए सभी गांव, सभी शहरों तक स्वच्छता की अलख जगानी होगी। हमें स्वच्छता को रोज की दिनचर्या में शामिल करना है। जिससे स्वच्छ और स्वस्थ भारत का निर्माण हो। अब आवश्यकता है कि स्वच्छ भारत के हमारे इस संकल्प को सिद्धि तक लेकर जायें एवं एक नये स्वच्छ भारत के निर्माण में भागीदार बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजन में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला, महानगर सहसंयोजक सारिका गुप्ता, प्रधानाचार्या मुक्ता पाण्डेय, वरिष्ठ शिक्षिका नीलम सिंह, पंकज सिंह एवं स्कूल की छात्राएं शामिल रही ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed