फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cleanliness campaign was not carried out in the city even before Gandhi Jayanti, garbage piled up everywhere

गांधी जयंती से पहले भी शहर में नहीं चलाया गया सफाई अभियान, जगह जगह लगा कूड़े का ढेर

Sat, 02 Oct 2021 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness campaign was not carried out in the city even before Gandhi Jayanti, garbage piled up everywhere
बदलते बनारस के अंदाज से दुनिया को लुभा रही वाराणसी में सफाई व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही है। स्वच्छता का संदेश देने वाले महात्मा गांधी की जयंती से पहले भी शहर में सफाई को लेकर अभियान नहीं चलाया गया। यही कारण है कि शहर में जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा हुआ है। बारिश होने से स्थिति और खराब हो गई है। सड़कों, गलियों ओर कूड़ाघरों के बाहर कूड़ा बजबजाने लगा है। इससे उठने वाली दुर्गंध से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। यह हाल तब है जब गांधी जयंती पर नगर निगम की ओर से विविध आयोजन करने की तैयारी है।
विज्ञापन

गांधी जयंती पर नगर निगम में गांधी-शास्त्री को पुष्प अर्पित करने के बाद मलदहिया से काशी विद्यापीठ तक पैदल यात्रा निकाली जाएगी। पदयात्रा के माध्यम से सफाई का संदेश दिया जाएगा मगर शहर की सफाई व्यवस्था नहीं सुधर रही है। वहीं शहर को साफ सुथरा रखने के लिए नगर निगम के नियमित सफाई कर्मियों के साथ ही संविदा पर सफाई करने वालों की संख्या तीन हजार से अधिक है। इसके बाद भी सफाई के मुकम्मल इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन

बारिश से फैला कीचड़, चलना मुश्किल
मौसम में आए बदलाव के बाद शुक्रवार को दिनभर हुई रुक रुककर बारिश से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। अंधरापुल, तेलियाबाग, लहरतारा और नई सड़क के इलाकों में कुछ देर के लिए जलभराव की स्थिति हो गई। वहीं दिनभर हुई बारिश से सड़कों पर कीचड़ फैल गया। जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। अंधरापुल के पास रोडवेज से कचहरी और चौकाघाट जाने वाली सर्विस रोड के खराब होने से कई लोग फिसलकर गिर गए। यही हाल हुकुलगंज से चौकाघाट मार्ग, पहड़िया से बेला मार्ग, पांडेयपुर चौराहे से पुलिस लाइन, बड़ालालपुर मार्ग, सुसुवाहीं, बजरडीहा के इलाकों में लोगों को आने जाने में काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed