फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cleanliness campaign launched from Rajghat to Namo Ghat, cleanliness campaign of Namami Gange and Ganga Task

Namami Gange: राजघाट से नमो घाट तक छेड़ी स्वच्छता की मुहिम, नमामि गंगे व गंगा टास्क फोर्स का स्वच्छता अभियान

Fri, 17 Nov 2023 10:32 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 17 Nov 2023 10:32 AM IST
सार

गंगा मैया की जय के बीच सभी ने 'सबका साथ हो, गंगा साफ हो' के नारे संग प्रत्येक काशीवासी को गंगा स्वच्छता से जुड़ने की अपील की । नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि छठ पूजा का महत्व केवल धार्मिक अथवा लोकजीवन तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे पर्यावरण और जीवनशैली के बीच के संबंधों को भी रेखांकित करता है।

विज्ञापन
Cleanliness campaign launched from Rajghat to Namo Ghat, cleanliness campaign of Namami Gange and Ganga Task
Namami Gange: राजघाट से नमो घाट तक छेड़ी स्वच्छता की मुहिम - फोटो : संवाद

विस्तार

लोकमानस से जुड़े आस्था के पर्व सूर्य षष्ठी ( डाला छठ ) के पूर्व शुक्रवार को नमामि गंगे व 137 सी ई टी एफ बटालियन (प्रादेशिक सेना) 39 गोरखा राइफल गंगा टास्क फोर्स के जवानों ने संयुक्त अभियान चलाकर राज घाट से नमो घाट के गंगा तट की सफाई के साथ जागरूकता की। स्वच्छता अभियान के तहत घाटों पर जगह- जगह फेंके गए कूड़े कचरे को भी नमामि गंगे के सदस्यों व जवानों ने कूड़ेदान तक पहुंचाया। श्रमदान के बाद वहां उपस्थित पर्यटकों और आम लोगों को गंगा और घाटों को स्वच्छ रखने की शपथ भी दिलाई गई । वियतनाम से आए पर्यटक और युवा बच्चों ने भी स्वच्छता में रुचि दिखाई ।

विज्ञापन


गंगा मैया की जय के बीच सभी ने 'सबका साथ हो, गंगा साफ हो' के नारे संग प्रत्येक काशीवासी को गंगा स्वच्छता से जुड़ने की अपील की । नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि छठ पूजा का महत्व केवल धार्मिक अथवा लोकजीवन तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे पर्यावरण और जीवनशैली के बीच के संबंधों को भी रेखांकित करता है। लोकपर्व छठ प्रकृति की अराधना का महापर्व है, जो पर्यावरण को स्वच्छ बनाने का संदेश देता है। आयोजन में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला, 137 सी ई टी एफ बटालियन (प्रादेशिक सेना) के सूबेदार शिवेन्द सिंह, सूबेदार पी. सी, खेदर और उनके जवान , महानगर सहसंयोजक सीमा चौधरी व सैकड़ो की संख्या में नागरिक शामिल रहे ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed