फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cleaning of 541 wells in the city, painting on the theme of Kashi

Varanasi News: शहर के 541 कुओं की सफाई, काशी की थीम पर हो रही पेंटिंग

Sat, 23 May 2026 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Cleaning of 541 wells in the city, painting on the theme of Kashi
हर साल गर्मी शुरू होते ही नगर निगम जल स्रोतों को सहेजना शुरू कर देता है। इस बार भी 541 कुओं की सफाई कराने के साथ पेंटिंग कराई जा रही है। इसके लिए वार्डवार सूची तैयार करके काम शुरू किया गया है। नवविस्तारित इलाकों वाले कुएं भी साफ होंगे।
विज्ञापन

पूर्व में हुए सर्वे के दौरान रखरखाव के अभाव में तकरीबन 150 कुएं पट चुके हैं। कुछ में लोग कचरा और मिट्टी डाल रहे हैं तो कुछ कुओं में जालियां लगा दी गई हैं। अब नए सिरे से नगर निगम की ओर से कुओं को सुंदर बनाने के लिए कवायद शुरू की जा रही है। कुओं को खूबसूरत बनाने के लिए काशी की थीम पर पेंटिंग कराई जा रही है। पेंटिंग में पर्यावरण संरक्षण, जल का सदुपयोग, प्लास्टिक को न कहें, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे आदर्श व सामाजिक संदेश वाली पेंटिंग वॉल पेंटिंग्स शामिल हैं। मेयर अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के सभी कुओं को न केवल साफ कराया जा रहा है बल्कि इनकी पेंटिंग कराई जा रही है ताकि शहर के सुंदरीकरण के साथ-साथ जल स्रोत भी बेहतर हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed