फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   class two student died due to electrocution

Varanasi News: करंट की चपेट में आकर कक्षा दो के छात्र की मौत

Sat, 05 Aug 2023 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
class two student died due to electrocution
थाना क्षेत्र के चांदी गहना गांव में शुक्रवार को दोपहर में करंट की चपेट में आने से कक्षा दो के छात्र संदेश (आठ वर्ष) की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। ननिहाल में इकलौते बेटे की मौत से मां बेसुध हो गई।
विज्ञापन

चांदी गहना गांव निवासी जवाहर यादव की बेटी गीता देवी की शादी ज्ञानपुर के तिनबरवां निवासी महेंद्र यादव के साथ हुई है। काफी समय से संदेश अपनी मां के साथ ननिहाल में ही रूका था। गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में दूसरी कक्षा का छात्र था। शुक्रवार को दोपहर तीन बजे वह पड़ोस के बच्चे संग खेल रहा था। बताया जा रहा है कि खेलते हुए दोनों रसोई घर में पहुंच गए। जहां लटक रहे होल्डर और तार के संपर्क में आकर वह गिर पड़ा। दूसरा बच्चा शोर मचाते हुए घर से बाहर निकला। परिजन उसे तत्काल चौरी बाजार ले गए। जहां से चिकितसकों ने भदोही रेफर कर दिया। भदोही के निजी अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed