{"_id":"63a959e88e7b9c6c9c17e8b2","slug":"class-8th-girl-student-committed-suicide-in-varanasi-children-saw-her-hanging-from-noose","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: कक्षा 8वीं की छात्रा ने की खुदकुशी, छत पर पतंग उड़ा रहे बच्चों ने फंदे से लटका देखा तो मचाया शोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: कक्षा 8वीं की छात्रा ने की खुदकुशी, छत पर पतंग उड़ा रहे बच्चों ने फंदे से लटका देखा तो मचाया शोर
Mon, 26 Dec 2022 01:53 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 26 Dec 2022 01:53 PM IST
सार
वाराणसी के मंडुवाडीह क्षेत्र अंतर्गत घुघुलपुर जलाली पट्टी में सोमवार सुबह कक्षा आठवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के मंडुवाडीह क्षेत्र अंतर्गत घुघुलपुर जलाली पट्टी में सोमवार सुबह कक्षा 8वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बगल के मकान की छत पर पतंग उड़ा रहे बच्चों ने फंदे से लटका शव देखकर शोर मचाया तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। बेटी का शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घुघुलपुर जलाली पट्टी निवासी सब्जी विक्रेता की 16 वर्षीय बेटी आठवीं की छात्रा थी। परिजनों के मुताबिक, सोमवार सुबह तक किशोरी बिल्कुल सही थी। मंडी से आई सब्जी को उसने घर में रखवाया था। उसके बाद किसी समय बांस की सीढ़ी के सहारे प्रथमतल पर जाकर पंखे के हुक से फांसी लगा ली।
विज्ञापन
बगल की छत पर पतंग उड़ा रहे बच्चों ने किशोरी का फंदे से लटका शव देखा तो शोर मचाया। परिजन जब छत पर पहुंचे तो दृश्य देख उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। उन्होंने आननफानन किशोरी को फंदे से उतारा लेकिन तबतक उसकी सांसे थम चुकी थी।
विज्ञापन
Trending Videos
सूचना पर एसीपी रोहनिया विदुष सक्सेना, थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह पहुंचे और विधिक कार्रवाई में जुट गए। फिलहाल आत्महत्या के कारणों की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। किशोरी दो भाइयों और चार बहनों में सबसे छोटी थी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।