फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   class 11th girl student committed suicide by hanging herself in varanasi after harassment by youth and his fri

वाराणसी: युवक और उसके दोस्तों की प्रताड़ना से तंग 11वीं की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, तीन पर मुकदमा

Sat, 16 Sep 2023 12:45 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 16 Sep 2023 12:45 PM IST
सार

वाराणसी के महाराणा प्रताप कॉलोनी निवासी 11वीं की छात्रा ने फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली।  छात्रा के पिता का आरोप है कि एक युवक और उसके दोस्तों की प्रताड़ना से आजिज आकर बेटी ने यह कदम उठाया है। 

विज्ञापन
class 11th girl student committed suicide by hanging herself in varanasi after harassment by youth and his fri
11वीं की छात्रा खुशी बदलानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के गुरुबाग क्षेत्र की महाराणा प्रताप कॉलोनी में रहने वाली 11वीं की छात्रा खुशी बदलानी ने फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। इकलौती बिटिया के आत्मघाती कदम से परिजनों में कोहराम मचा है। पिता का आरोप है कि एक युवक और उसके दोस्तों की प्रताड़ना से आजिज आकर बेटी ने यह कदम उठाया है। पिता की तहरीर के आधार पर लक्सा थाने में माधोपुर, सिगरा निवासी कुशाग्र पांडेय और उसके दो दोस्तों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, पुलिस आरोपी कुशाग्र के एक दोस्त से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


महाराणा प्रताप कॉलोनी में रहने वाले भारत बदलानी की फास्ट फूड की दुकान हैं। पत्नी ममता बदलानी ट्यूशन पढ़ाने का काम करती हैं। भारत ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार की रात वह दुकान पर थे और पत्नी ट्यूशन पढ़ाने गईं थीं। इसी दौरान बेटी खुशी (16) ने घर में खुदकुशी कर ली। परिजनों ने सूचना दी तो वह तुरंत घर पहुंचे।

विज्ञापन

मोबाइल के कॉल डिटेल से खुलेगा राज

भारत का आरोप है कि उनकी बेटी के घर से बाहर निकलने पर और उसे फोन कर आरोपी कुशाग्र दो दोस्तों के साथ लगातार करीब एक साल से प्रताड़ित कर रहा था। वहीं, शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद खुशी का शव परिजनों को सौंप दिया गया। छात्रा के मोबाइल का कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। एसीपी दशाश्वमेध ने अवधेश कुमार पांडेय ने कहा कि पिता ने बताया है कि आरोपी कुशाग्र पांडेय की धमकी से संबंधित ऑडियो रिकॉर्डिंग उनकी बेटी के मोबाइल में है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर प्रभावी तरीके से नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में मारता था, मौत के बाद भी कर रहा था फोन

परिजनों ने पुलिस को बताया कि आरोपी कुशाग्र बेटी को गुरुवार की रात अलग-अलग नंबर से फोन कर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दे रहा था। खुशी की आत्महत्या के बाद भी उसके मोबाइल पर कुशाग्र कॉल कर रहा था। वह अक्सर खुशी और परिजनों को फोन कर कई बार गालीगलौज कर धमकाता था। स्कूल आने-जाने के दौरान वह बेटी से मारपीट करता था। कुशाग्र की इस करतूत पर पिता ने एक अक्तूबर 2022 को लक्सा थाने में शिकायत दी थी। परिजनों ने बताया कि कुशाग्र खुद को पुलिस परिवार से और बहुत ऊंची पहुंच का रौब दिखाता था।

दोस्त से फोन पर कहा, खुशी ने आत्महत्या कर ली, मैं भी जान देने जा रहा

आरोपी कुशाग्र की तलाश में लक्सा थाने की पुलिस माधोपुर, सिगरा स्थित उसके घर पहुंची तो उसकी मां ने बताया कि वह गुरुवार की रात से ही नहीं आया है। वहीं, कुशाग्र के एक दोस्त ने लक्सा थाने की पुलिस को बताया कि उसके पास उसका फोन गुरुवार रात 10 बजे के बाद आया था। बातचीत के दौरान कुशाग्र घबराया हुआ था। उसने कहा कि खुशी ने आत्महत्या कर ली है। अब वह भी जान देने जा रहा है। इसके बाद कुशाग्र से उसका संपर्क नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed