फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Clashes among people gathered at BHU Emergency Form counter

बीएचयू इमरजेंसी पर्चा काउंटर पर उमड़े लोगों में नोकझोंक

Tue, 31 Aug 2021 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Clashes among people gathered at BHU Emergency Form counter
बीएचयू अस्पताल में पर्चा कटाने के लिए इमरजेंसी के काउंटर पर सोमवार को उमड़े लोगों में नोकझोंक, धक्कामुक्की और हंगामा हुआ। सूचना पर पहुंचे प्रॉक्टोरियल बोर्ड से जुड़े सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन

अस्पताल में श्रीकृष्ण जनमाष्टमी अवकाश होने की वजह से ओपीडी बंद थी। इसके कारण दूर दराज से आए लोग इमरजेंसी में पर्चा काउंटर पर पहले पर्चा पाने के लिए टूट पड़े। इसके कारण पहले से कतार पर खड़े मरीजों व परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। भीड़ अधिक होने के कारण मौजूद सुरक्षाकर्मी ने कुछ देर बाद चीफ प्रॉक्टर ऑफिस को सूचना दी।
विज्ञापन

इमरजेंसी के गलियारे में स्ट्रेचर पर इलाज
पिछले कुछ दिनों से अस्पताल के सभी वार्ड मरीजों से भरे पड़े हैं। इसके चलते सबसे अधिक परेशानी बच्चों को हो रही है। चिल्ड्रेन वार्ड में भी एक भी बेड खाली नहीं है। सोमवार को चिल्ड्रेन वार्ड के बाहर कुर्सियाें पर ही बच्चे को गोद में लेकर परिजन बैठे रहे बेड खाली होने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed