फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   clash between two group in student union election candidates registration in kashi vidyapeeth

काशी विद्यापीठ में नामांकन जुलूस निकालने के दौरान एबीवीपी और सपा कार्यकर्ताओं के बीच पथराव

Wed, 20 Nov 2019 01:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 20 Nov 2019 01:55 PM IST
विज्ञापन
clash between two group in student union election candidates registration in kashi vidyapeeth
छात्रों के दो गुटों में भिड़ंत। - फोटो : अमर उजाला

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ चुनाव के नामांकन के दौरान दो छात्रों के गुटों के बीच मारपीट के साथ पथराव हो गया। साथ ही वाहनों को जलाने की भी कोशिश की गई।

विज्ञापन


काशी विद्यापीठ छात्र संघ चुनाव में नामांकन के दौरान छात्रों के दो गुटों में मारपीट और पत्थरबाजी हो गई। भारत माता मंदिर के पास हुई इस घटना से अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लाठी पटक कर छात्रों को खदेड़ा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व विद्यालय में नामांकन करने के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ता जुलूस निकाल रहे थे। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता भारत माता मंदिर पर थे। इसी बीच बाहर सड़क पर समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं का जुलूस भी जा रहा था।

जैसे ही भारत माता मंदिर के सामने नारेबाजी शुरू हो गई। यह सब चल ही रहा था कि दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। इस दौरान एक प्रत्याशी की गाड़ी को भी फूंकने की कोशिश की गई लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों के हाथ से पेट्रोल भरी बोतल छीन ली और आगजनी होने से बच गई। इधर घटना के बाद से विद्यापीठ मुख्य द्वार और भारत माता मंदिर पर पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है।

काशी विद्यापीठ और उससे संबद्ध कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं। विद्यापीठ में छात्रसंघ चुनाव के लिए उम्मीदवारों का नामांकन चल रहा है। मंगलवार को 36 छात्रनेताओं ने आनलाइन पंजीकरण कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed