{"_id":"5e7728a48ebc3e72bb68839e","slug":"clash-between-to-sides-firing-one-injured-in-ballia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दो पक्षों के विवाद में चली गोली, छत पर खड़े युवक को लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दो पक्षों के विवाद में चली गोली, छत पर खड़े युवक को लगी
Sun, 22 Mar 2020 02:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 22 Mar 2020 02:28 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों ओर से मारपीट के साथ गोलीबारी भी हो गई। इसमें एक युवक को गोली लग गई।
विज्ञापन
बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में शनिवार की देर रात दो पक्षों के विवाद में चली गोली से छत पर खड़ा एक अन्य युवक घायल हो गया। पुलिस ने मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात पियरौंटा निवासी राजीव सिंह ऊर्फ पुट्टू सिंह रामपुर गांव गए थे। वहां रामपुर गांव निवासी एक व्यक्ति से विवाद हो गया। इस दौरान चली गोली से अपनी छत पर खड़ा रामपुर निवासी संतोष गुप्ता(33 ) वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे रेवती एसएचओ शैलेश सिंह ने घायल संतोष को सीएचसी रेवती पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।