फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Claim 250 year old temple found locked Kashi appeal CM yogi open lock mentioned in Kashikhand

दावा : काशी में बंद मिला 250 साल पुराना मंदिर, CM से ताला खुलवाने की अपील; काशीखंड में है इसका जिक्र

Mon, 16 Dec 2024 11:42 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 16 Dec 2024 11:42 PM IST
सार

Varanasi News : इस मंदिर से जुड़ा एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने इसका संज्ञान लिया और माैके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल की। वहीं, सनातन रक्षक दल ने सीएम से मंदिर का ताला खुलवाने की मांग की है। कहा है कि इस मंदिर का उल्लेख काशीखंड में भी मिलता है।

विज्ञापन
Claim 250 year old temple found locked Kashi appeal CM yogi open lock mentioned in Kashikhand
वाराणसी के मदनपुरा की गलियों में बंद पड़ा शिव मंदिर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुस्लिम बहुल इलाके मदनपुरा में सोमवार को 250 साल पुराना मंदिर मिलने का दावा किया गया। कहा गया कि मंदिर में 10 साल से ताला बंद है। मंदिर के अंदर मिट्टी भरी है। इसकी सूचना मिलते ही सनातन रक्षक दल के सदस्य मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन


सदस्यों ने मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हस्तक्षेप करने और मंदिर का ताला खुलवाने की मांग की है। ताला किसने बंद किया, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी। जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर सदस्यों को वापस भेजा।
विज्ञापन


सनातन रक्षक दल के प्रदेश अध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि सोमवार की दोपहर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की गई। लिखा गया कि ध्यान दीजिए। काशी की गलियों में बंद पड़ा है शिव मंदिर। यह मंदिर मदनपुरा में मकान नंबर डी- 31 के चबूतरे के पास है। इस पोस्ट को पढ़ने के बाद मौके पर पहुंचा तो मंदिर मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे 250 साल पुराना बताया जा रहा है। इस पर पिछले 10 साल से ताला लटक रहा है। आसपास रहने वाले लोग मंदिर के बारे में कुछ स्पष्ट नहीं बता रहे थे। मंदिर के अंदर मिट्टी भरी हुई है। उन्होंने बताया कि इस मंदिर का जिक्र काशीखंड में है। मंदिर पुष्पदंतेश्वर से दक्षिण परम सिद्धिप्रद सिद्धीश्वर हैं। मंदिर के पास ही सिद्धतीर्थ कूप भी है।

प्रशासन की टीम करेगी मुआयना : डीसीपी
डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने बताया कि मंदिर पुराना है। गेट पर ताला बंद है। कोई यह नहीं बता सका कि मंदिर का मालिकाना हक किसके पास है। प्रशासन की टीम मौके का मुआयना कर स्थिति स्पष्ट करेगी। प्रशासनिक अधिकारियों का जैसा निर्देश होगा, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एहतियातन मौके पर पुलिस तैनात की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed