फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   City roads will be green, 20 thousand saplings will be planted in July

Varanasi News: शहर की सड़कें होंगी हरीभरी, जुलाई में लगेंगे 20 हजार पौधे

Mon, 08 May 2023 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
City roads will be green, 20 thousand saplings will be planted in July
शहर में हरियाली लाने के लिए सड़कों के किनारे और खाली जगहों पर 20 हजार पौधे लगाए जाएंगे। इन्हें सुरक्षित रखने के लिए 20 हजार ट्री गार्ड भी लगाए जाएंगे। इसके लिए वन विभाग एजेंसी के जरिये सर्वे करा रही है। 15 मई तक सर्वे पूरा करने के बाद बनी रिपोर्ट के आधार पर काम शुरू होगा। वहीं, मियावाकी पद्धति से भी जिले में 14 स्थानों को चिह्नित कर घने बाग लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

उप प्रभागीय वनाधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि लोक निर्माण विभाग से पूछा है कि किन सड़कों के किनारे ट्री गार्ड लगाए जा सकते हैं। जुलाई में शहर की प्रमुख सड़कों के किनारे फल और छायादार पौधे लगाए जाएंगे। वहीं, शहरी क्षेत्र के एफसीआई गोदाम में 0.4 हेक्टेयर में और टिकरी कला गांव में घने बाग लगाने की तैयारी है।
विज्ञापन


क्या है मियावाकी पद्धति

मियावाकी पद्धति सीमित क्षेत्र में छोटे-बड़े आकार के पौधे लगाने की एक विधि है। जिसे जापान के वनस्पति वैज्ञानिक अकीरा मियावाकी ने विकसित किया था। इस विधि से शहर के सात जगहों पर मियावाकी पद्धति पौधराेपण किया गया है। इसमें डोमरी गांव और मलदहिया स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मुख्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed