{"_id":"61eaf2930a6d93109c42387e","slug":"city-congress-president-booked-for-threatening-varanasi-news-vns634810974","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर कांग्रेस अध्यक्ष पर धमकी देने का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर कांग्रेस अध्यक्ष पर धमकी देने का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। अधिवक्ता व कालेज प्रबंधक ने अपने साथ गाली गलौज करने के आरोप में कांग्रेस पार्टी के शहर अध्यक्ष नजम शमीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस को दी गई तहरीर में प्रबंधक ने कांग्रेस के शहर अध्यक्ष पर फोन पर गाली गलौज करने का आरोप लगाया है।
नगर के जालंधरी मुहल्ले में स्थित मदरसा इस्लामिया, जमीयतुल कुरैश के प्रबंधक गुलाम रसूल कुरैशी पुत्र स्व. गुलाम हुसैन निवासी मुहल्ला तकिया का आरोप है कि 16 जनवरी को वह अपने संस्थान द्वारा संचालित मिनी आईटीआई का निरीक्षण करने पहुंचे थे। जब उन्होंने आईटीआई संस्थान में शिक्षकों व कर्मचारियों का उपस्थिति रजिस्टर की मांग किया तो वहां मौजूद मुख्य अनुदेशिका सुफिया बानो ने भला-बुरा कहते हुए उपस्थिति रजिस्टर देने से इंकार कर दिया। इस मामले को प्रबंधक गुलाम रसूल ने अपने अधिवक्ता बजरंग मिश्रा से अवगत कराया। इस बात की जानकारी होने पर मुख्य अनुदेशिका सुफिया बानो के पुत्र व कांग्रेस पार्टी के शहर अध्यक्ष नजम शमीम ने संस्थान प्रबंधक व उनके अधिवक्ता को फोन पर गाली-गलौज करते हुए दोनों को जानमाल की धमकी दी गई। इस मामले में संस्थान प्रबंधक गुलाम रसूल की तहरीर पर शहर कोतवाली में शहर अध्यक्ष नजम शमीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।