{"_id":"56f9952b4f1c1bfa02f009c8","slug":"city-buses-are-equipped-with-gps-will-be-illegal-vehicle-on-the-stand","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीपीएस से लैस होंगी सिटी बसें, हटाए जाएंगे अवैध वाहन स्टैंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीपीएस से लैस होंगी सिटी बसें, हटाए जाएंगे अवैध वाहन स्टैंड
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
Updated Tue, 29 Mar 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने जेएनयूआरएम की महानगर बसों का पूर्व में निधारित 15 मार्गों पर संचालन न होने पर नाराजगी जताई। कहा कि बसों के रूट नंबर और उनके ठहराव स्थल निर्धारित किए जाएं। बसों पर इनका विवरण प्रदर्शित कराया जाए। रोडवेज बस स्टैंड पर इसकी पूरी समयसारिणी लगाई जाए। कमिश्नर ने महानगर में संचालित होने वाली जेएनयूआरएम की सभी 130 बसों में जीपीएस सिस्टम लगाने का भी निर्देश दिया। जीपीएस सिस्टम लग जाने पर इसका मोबाइल एप तैयार कराया जाएगा। यात्री अपने मोबाइल के माध्यम से संबंधित रूट की बसों का लोकेशन ज्ञात कर सकेंगे। अवैध वाहन स्टैंडों को हटाने का निर्देश भी कमिश्नर ने दिया है।
सोमवार को मंडलीय सभागार में कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज की बैठक कर रहे थे। कहा कि जीपीएस सिस्टम से लैस महानगर बसों के संचालन और निगरानी के लिए रोडवेज में कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने दो सप्ताह की मोहलत दी है। शहर के प्रमुख चौराहों-तिराहों पर अवैध संचालित वाहन स्टैंड के कारण लगने वाले जाम का संज्ञान लेते हुए उन्होंने इस पर रोक लगाने का निर्देश दिया। एडीएम सिटी को निर्देश दिया कि अवैध वाहन स्टैंड तत्काल प्रभाव से हटवाए जाएं। एडीएम सिटी, क्षेत्रीय अपर नगर मजिस्ट्रेट के अलावा नगर निगम, यातायात पुलिस और क्षेत्रीय थाना प्रभारी के साथ निरीक्षण कर वाहन स्टैंड स्थल का निर्धारण एक सप्ताह में करें। उन्होंने लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से अत्याधुनिक सुविधाओं वाली बसें संचालित करने का निर्देश दिया। कहा कि आरटीओ और रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक एयरपोर्ट प्रशासन और वहां के सीआईएसएफ के अधिकारियों के साथ बैठक एवं समन्वय कर विमानों की समयसारिणी के अनुसार इन बसों का संचालन कराएं। इसकी पूरी रूपरेखा तय कर ली जाए।
वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट की जर्जर हो चुकी 15 बसों को हटाकर उनकी जगह नई बसें खरीदने का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया। आरटीओ द्वारा वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट की बसों को मिर्जापुर और भदोही तक संचालित कराए जाने की शिकायत पर कमिश्नर ने निर्धारित रूट पर ही बसाें के संचालन की ताकीद की। बैठक में विकास प्राधिकरण के सचिव एमपी सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर विंध्यवासिनी राय, क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज पीके तिवारी, आरटीओ के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।