फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Citizenship law will have to be implemented by all states : Union Minister of State for Home

नागरिकता संशोधन कानून को सभी राज्यों को लागू करना होगा : केंद्रीय गृह राज्यमंत्री

Wed, 01 Jan 2020 03:17 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 01 Jan 2020 03:17 PM IST
विज्ञापन
Citizenship law will have to be implemented by all states : Union Minister of State for Home
सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी - फोटो : a

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कांग्रेस का रवैया बिल्कुल ही गैर जिम्मेदाराना है, देश का सबसे पुराना राजनीतिक दल होने के बावजूद कांग्रेस के नेताओं ने नागरिकता संशोधन कानून की आड़ में भड़के दंगों पर घटिया राजनीति की, वह बेहद अशोभनीय है।

विज्ञापन


नागरिकता संशोधन कानून को सभी राज्यों को लागू करना होगा, कोई भी संविधान से बढ़कर नहीं है। उक्त बातें केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान कहीं। राहुल गांधी के सीएए को देश के नागरिकों पर टैक्स बताने वाले बयान पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने अभी ट्यूशन लेना शुरू किया है, उन्हें अभी और ट्यूशन और ठीक से पढ़ाई करने की जरूरत है। 
विज्ञापन


कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) से जोड़ना गलत है। पड़ोसी देशों के पीड़ित अल्पसंख्यकों को भारत में शरण मिलनी चाहिए, यह हमारी परंपरा रही है। विश्व भर में भारत के इस निर्णय की सराहना हो रही है। केंद्र और राज्य की सरकारें हर नागरिक की हैं। सभी नागरिकों को सरकार और कानून व्यवस्था पर भरोसा करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागरिकता संशोधन कानून किसी धर्म, जाति, मत, मजहब के खिलाफ नहीं है। देश के कुछ जिलों में ही अशांति फैलाने की कोशिश की गई है। बवाल के पीछे कौन-कौन हैं, यह सब जानते हैं। बवाल और आगजनी को छात्रों से जोड़ा जा रहा है, मगर ऐसा करने वाले छात्र नहीं उपद्रवी हैं। प्रदेश भर के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि धर्मगुरुओं से संवाद किया जाए और इस कानून की सही जानकारी दी जाए। 
 

Citizenship law will have to be implemented by all states : Union Minister of State for Home
एनपीआर और एनआरसी में अंतर - फोटो : Amar Ujala Graphics

उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में पिछले दिनों में हुए बवाल के पीछे दंगा कराने की विपक्ष की सुनियोजित साजिश थी। विपक्षी देश में माहौल बिगाड़ना चाहते थे। मगर समय रहते कड़े कदम उठाकर हमने साजिश विफल कर दी। कहा कि विपक्ष की सुनियोजित साजिश को हमने समय रहते ही भांप लिया था। उत्तर प्रदेश में तो 

अब बवाल कराने वाले चिह्नित कर लिए गए हैं और उनके पोस्टर चस्पा कराए जा रहे हैं। पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया नाम के एक संगठन को भी चिह्नित किया है। बवाल में इसकी भूमिका पूरी तरह से संदिग्ध है। इस संगठन के सक्रिय लोग पहले भी देश विरोधी क्रियाकलापों में संलिप्त रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed