फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CISCE 80% of Kashi High Achievers in Classes 10-12 Secure 90% Marks Ekansh and Akhand Emerge Victorious

CISCE: 10-12वीं में काशी के 80% मेधावियों को मिले 90% अंक, खिल उठे चेहरे; मुंह मीठा कराया

Fri, 01 May 2026 03:02 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 01 May 2026 03:02 PM IST
सार

CISCE Board Result: सेंट स्टीफन स्कूल रामनगर के छात्रों ने बोर्ड परीक्षा के बेहतर प्रदर्शन किया है। दसवीं में आयुष सिंह ने 90% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। बलराज सिंह को 88, हर्ष कुमार सिंह को 87 और मंताशा सिद्दीकी को 85% अंक मिले हैं। 12वीं में इशिका ने 94% अंक के साथ पहला स्थान पाया। प्राचार्या मेनका मिश्रा ने विद्यार्थियों को बधाई दी है। 

विज्ञापन
CISCE 80% of Kashi High Achievers in Classes 10-12 Secure 90% Marks Ekansh and Akhand Emerge Victorious
सेंट जॉन्स स्कूल मढ़ाैली में खुशी जाहिर करते विद्यार्थी। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi News: काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) बोर्ड के परिणाम बृहस्पतिवार को जारी हो गए। आईएससी (12वीं) और आईसीएसई (10वीं) में 80 फीसदी छात्र-छात्राओं ने 90 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल किए हैं। 

विज्ञापन


सेंट जॉन्स बरेका के एकांश ओझा और सेंट जॉन्स स्कूल लेढ़ूपुर के प्रखर सिंह ने दसवीं में 99 फीसदी अंकों के साथ परीक्षा पास की। वहीं, बारहवीं में डब्ल्यूएच स्मिथ मेमोरियल स्कूल सिगरा के अखंड प्रताप सिंह ने भी 99 प्रतिशत अंक के साथ सफलता अर्जित की है। अखंड प्रताप सिंह विज्ञान वर्ग के छात्र हैं।
विज्ञापन


उन्हें बायोलॉजी और केमिस्ट्री में 100 फीसदी अंक मिले हैं।  वह  इंजीनियर बनना चाहते हैं। सीआईसीएसई बोर्ड की ओर से दसवीं की परीक्षा 17 फरवरी से 30 मार्च तक चली जबकि बारहवीं की परीक्षा 12 फरवरी से शुरू होकर छह अप्रैल तक कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

खिले चेहरे

जिले में हाईस्कूल के 11 विद्यालयों के 931 जबकि 12वीं के 16 विद्यालयों के 1510 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे परिणाम जारी हुआ तो छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। विद्यालय पहुंचने पर छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने मिठाई खिलाकर बधाई दी। सेंट जॉन्स बरेका के प्रधानाचार्य फादर गुरु संतराज ने बताया कि दसवीं कक्षा के परिणामों में छात्राओं के मुकाबले छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।  

सेंट जॉन्स मड़ौली के प्रधानाचार्य फादर सुसाई राज ने बताया कि 10वीं में ओजस्वी सिंह ने 98.66% से स्कूल में टॉप किया, पीहू पारिख ने 96.80% से दूसरी रहीं। बारहवीं में 11 विद्यालयों के 931 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी।

आईएएस बनना चाहते हैं प्रखर : सेंट जॉन्स लेढ़ूपुर के छात्र प्रखर सिंह का सपना बीटेक करने के बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करना है। वह आईएएस बनना चाहते हैं। द वर्ल्ड बिगेस्ट ओलंपियाड परीक्षा 2024-25 में शत-प्रतिशत अंक हासिल किए। 

12वीं में विज्ञान में 71 काॅमर्स में 89 सफल
वाराणसी। सेंट जाॅन्स स्कूल मड़ौली के छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया है। इसमें दसवीं परीक्षा में ओजस्वी सिंह ने सर्वाधिक 98.66% अंक पाकर पहला स्थान हासिल किया। बारहवीं परीक्षा में कृष्णा अग्रवाल, शौर्य गुप्ता ने संयुक्त रूप से 96.20% अंक पाकर पहला स्थान प्राप्त किया।

प्रधानाचार्य फादर सुसाई राज ने बताया कि 10वीं में 299 छात्र-छात्राएं और 12वीं में विज्ञान वर्ग में 71, काॅमर्स में 89 ने सफलता अर्जित की है। विद्यालय स्तर पर 10वीं में पीहू पारिख 96.80% के साथ दूसरे, इशिका सिंह और रिद्धि त्रिपाठी ने 96.50% अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। 

CISCE 80% of Kashi High Achievers in Classes 10-12 Secure 90% Marks Ekansh and Akhand Emerge Victorious
सेंट जॉन्स बरेका में एकांश को मिठाई खिलाते फादर संतराज। - फोटो : संवाद

सेंट जाॅन्स बीएलडब्ल्यू में प्रांजल दूसरे नंबर पर
सेंट जॉन्स स्कूल बीएलडब्ल्यू में दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय का मान बढ़ाया। प्रधानाचार्य फादर गुरु संतराज ने बताया कि 10वीं परीक्षा में छात्रों ने बाजी मारी है। 99% अंक पाकर एकांश ओझा पहले, 98.33% अंकों से प्रांजल मिश्र दूसरे स्थान पर रहे। परीक्षा में 97.83% अंक के साथ वैष्णवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 

डब्ल्यूएच स्मिथ में 10वीं में 165, 12वीं में 111 सफल 
डब्ल्यूएच स्मिथ मेमोरियल स्कूल सिगरा में दसवीं परीक्षा में 165, बारहवीं में 111 विद्यार्थी सफल हुए हैं। प्रधानाचार्य डॉ. अनीता पॉलीन डे ने बताया कि 12वीं विज्ञान वर्ग में अखंड प्रताप सिंह ने 99% अंक स्कूल के टाॅपर रहे। कॉमर्स में सुहानी सिंह 95% अंक के साथ पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं, हाईस्कूल में धीर जायसवाल को 98% अंक मिले हैं। प्रधानाचार्य ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी है।

सिल्वर ग्रोव स्कूल में श्लोक को पहला स्थान
सिल्वर ग्रोव स्कूल की आईसीएसई की परीक्षा में श्लोक पटेल ने 94.4 प्रतिशत अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया जबकि 12वीं में सेजल पासवान को 95 प्रतिशत अंक मिले हैं। विद्यालय की निदेशक रचना श्रीवास्तव, प्रबंधक मोहित श्रीवास्तव ने बताया कि श्लोक पटेल को इतिहास और कंप्यूटर में 100 में 100 अंक मिले हैं जबकि सेजल पासवान ने राजनीतिशास्त्र में 100 नंबर पाए हैं। 

सेंट जाॅन्स में अंश प्रथम
सेंट जॉन्स स्कूल, लेढ़ूपुर के प्रखर सिंह ने 10वीं 99% के साथ टाॅप किया। सेजल मौर्या ने 97.83% से दूसरी, अनन्या सिंह 97.16% के साथ तीसरा तीसरी रहीं। 12वीं विज्ञान वर्ग में अंश माथुर ने 97.6% अंक, दक्ष 97.0%, मो. साद 92.4% से पहले, दूसरे, तीसरे रहे। कॉमर्स में आदर्श सिंह ने 93.8% साथ पहला पाया। प्रधानाचार्य फादर हेनरी अंद्रादे ने बधाई दी। 

10वीं में नितिज्ञा के 96%
रामनगर के सेंट फ्रांसिस स्कूल के आईसीएसई दसवीं में 148 छात्रों ने सफलता पाई। नितिज्ञा दूबे ने 96% अंक से पहला, कृष्णा केशरी 94.67% ने दूसरा, शाश्वत पांडेय ने 94.50% से तीसरे स्थान पाया। 12वीं में सफल 86 विद्यार्थियों में विज्ञान वर्ग में शौर्य माहेश्वरी ने 96.80 % और कॉमर्स में रचित ने 91.20% से पहला स्थान पाया। प्रधानाचार्य सिस्टर सालिमा ने विद्यार्थियों को बधाई दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed