फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   chunav

जिला पंचायत सदस्य के एक पद पर 13 से अधिक उम्मीदवार

Fri, 16 Apr 2021 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
chunav
वाराणसी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य के 40 पद पर 554 उम्मीदवार हैं। इस हिसाब से जिला पंचायत सदस्य के एक पद पर 13 से अधिक उम्मीदवार हैं। पंचायत चुनाव को लेकर अब गांव-गांव में चुनाव चिह्न के साथ चुनावी रंगत जोड़ पकड़ने लगा है। गैर दलीय आधार पर होने वाले पंचायत चुनाव अब रोचक मुकाबले में पहुंचने लगा है। जिला पंचायत सदस्य के सभी दावेदार प्रारंभिक चरण में अपने-अपने चुनाव चिन्ह के साथ गांव-गांव दौरा कर रहे हैं।
विज्ञापन

भाजपा समर्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करने के नाम वोट की अपील कर रहे हैं तो विपक्षी पार्टियों के समर्थित प्रत्याशी सरकार की किसान विरोधी नीति के मुद्दे को लेकर किसानों से भाजपा के खिलाफ माहौल बनाने में व्यस्त हैं। स्थानीय मुद्दों में राशन कार्ड, निराश्रित पेंशन, नाली निर्माण, सीसी रोड निर्माण, सड़क निर्माण, शिक्षकों की कमी के नाम पर राजनीति गांवों में बढ़ गई है। जिला पंचायत चुनाव में 40 निर्वाचन क्षेत्रों में संघर्षपूर्ण स्थिति बनी हुई है। चुनाव प्रचार के लिए सिर्फ जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी एक वाहन का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने क्षेत्र से संबंधित उप जिलाधिकारी से अनुमति लेनी होगी। ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी प्रचार वाहन का प्रयोग नहीं कर सकते हैं। उन्हें पैदल ही चुनाव प्रचार करना होगा। जिला पंचायत सदस्य ही चुने जाने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed