फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Chunar murder Warning of Businessmen to arrest killers soon otherwise Purvanchal business will come to a halt

चुनार हत्याकांड: व्यापारियों की चेतावनी, जल्द करें हत्यारों की गिरफ्तारी, नहीं तो ठप कर देंगे पूर्वांचल का कारोबार

Tue, 29 Sep 2020 12:55 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 29 Sep 2020 12:55 AM IST
विज्ञापन
Chunar murder Warning of Businessmen to arrest killers soon otherwise Purvanchal business will come to a halt
घायल किशोर चंद्र दास और टेक्निकल मैनेजर जिवनंदी रथ। - फोटो : अमर उजाला

चुनार में टेक्निकल डायरेक्टर जिवनंदी रथ की हत्या को लेकर पूर्वांचल के कारोबारियों में जबरदस्त रोष है। सोमवार को उद्यमियों, व्यापारियों की अलग-अलग डिजिटल बैठक हुई जिसमें घटना की जमकर निंदा की गई। साथ ही जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी की पुरजोर मांग की गई। उद्यमियों, व्यापारियों ने चेतावनी दी कि अगर हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी नहीं की गई तो पूर्वांचल के उद्योग, कारोबार को ठप कर देंगे।

विज्ञापन


आईआईए की बैठक में पूर्वांचल के विभिन्न जिलों के पदाधिकारी शामिल हुए। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी ने कहा कि उद्योगों को स्वतंत्र और सुरक्षित माहौल नहीं मिलेेेगा तो हम आगे कैसे बढ़ पाएंगे और देश का विकास कैसे होगा? राष्ट्रीय सचिव राजेश भाटिया ने कहा कि अगर इसी तरह का माहौल रहेगा तो दूसरे प्रदेश, जिले के कर्मचारी कैसे यहां टिक पाएंगे और हम गुणवत्तापूर्ण उत्पाद कैसे दे पाएंगे।

विज्ञापन

मंडल सचिव राहुल मेहता ने कहा कि चुनार की घटना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती है। इससे दहशत का माहौल बनता है। मंडल अध्यक्ष नीरज पारिख ने भी घटना की निंदा के साथ ही हत्यारों की जल्द गिरफ्तार का मुद्दा उठाया। गाजीपुर से आईआईए के जिलाध्यक्ष वशिष्ठ यादव, जौनपुर के जिलाध्यक्ष बृजेश यादव, मिर्जापुर से जिलाध्यक्ष मोहन अग्रवाल, जिलाध्यक्ष वाराणसी दीपक बजाज ने हत्या के लिए जिम्मेदार अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की शासन, प्रशासन से मांग की।

सभी ने एक सुर में कहा कि यही माहौल रहा तो कारोबार बंद करना पड़ेगा। चेतावनी दी कि गिरफ्तारी जल्द न होने पर पूर्वांचल बंद करने को मजबूर होंगे।

बता दें कि रविवार को इस्पात कंपनी के टेक्निकल डायरेक्टर जिवनंदी रथ को घेरकर नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। हमलावरों ने घटना को अंजाम चुनार कोतवाली क्षेत्र के साहबराम गोला स्थित बाबाजी मठ के पास दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed