{"_id":"6632cd5f72815b7c780ab264","slug":"chs-entrance-test-11415-students-took-the-entrance-exam-for-42-seats-varanasi-news-c-20-vns1056-590212-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"CHS Entrance Test:42 सीटों के लिए 11415 विद्यार्थियों ने दी प्रवेश परीक्षा, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CHS Entrance Test:42 सीटों के लिए 11415 विद्यार्थियों ने दी प्रवेश परीक्षा, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
Thu, 02 May 2024 04:46 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 04:46 AM IST
सार
CHS Entrance Test: परीक्षा के दौरान केंद्रों पर परीक्षार्थियों की तलाशी के कड़े इंतजाम किए गए थे। एक-एक परीक्षार्थी को कड़ी चेकिंग के बाद परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
बीएचयू परिसर में सीएचएस की प्रवेश परीक्षा देकर निकलते विद्यार्थी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीएचयू के सेंट्रल हिंदू स्कूल (सीएचएस) में कक्षा 11 के बायोलॉजी वर्ग में प्रवेश के लिए परीक्षा हुई। जिले के 29 परीक्षा केंद्रों पर 11415 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। कुल पंजीकृत 14813 परीक्षार्थियों में 3398 ने परीक्षा छोड़ दी। 42 सीटों वाले बायोलॉजी ग्रुप में एक सीट के लिए 271 परीक्षार्थियों के बीच मुकाबला है। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों और अभिभावकों की भीड़ से परीक्षा केंद्रों पर गहमागहमी का माहौल रहा।
विज्ञापन
सीएचएस में कक्षा 11 के विभिन्न वर्गों में प्रवेश के लिए 30 अप्रैल से परीक्षाएं शुरू हुई हैं। पहले दिन मैथ्स वर्ग में प्रवेश के लिए परीक्षा हुई। बुधवार को जीव विज्ञान वर्ग के लिए प्रवेश परीक्षा कराई गई। इसके लिए जिले के कुल 29 केंद्रों में से 19 केंद्र बीएचयू परिसर में बनाए गए थे, जबकि 10 केंद्र शहर के अलग-अलग इलाकों में थे।
विज्ञापन
वहीं, परीक्षा के कारण परीक्षार्थियों और अभिभावकों की भीड़ बढ़ने से शहर की सड़कों पर पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। एक परीक्षार्थी के साथ दो से तीन परिजन भी पहुंचे थे। इससे कैंट से लेकर लंका तक पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। सुंदरपुर से नरिया रोड और बीएचयू के आसपास की सड़कों पर चिलचिलाती धूप में लोग जाम से जूझते नजर आए।
विज्ञापन