{"_id":"58f22d364f1c1ba368cfa770","slug":"chowk-inspectcor-including-seven-constable-are-suspainded-by-ssp-in-charge-of-varanasi-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी डकैती कांडः चौक इंस्पेक्टर सहित सात सस्पेंड, तीन थानों पर नए थानेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी डकैती कांडः चौक इंस्पेक्टर सहित सात सस्पेंड, तीन थानों पर नए थानेदार
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 15 Apr 2017 07:54 PM IST
विज्ञापन
डकैती का खुलासा करते एसएसपी नितिन तिवारी व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में चौक थाना क्षेत्र के ठठेरी बाजार में संजय अग्रवाल की सराफा दूकान में हुई आठ अप्रैल को साढ़े चार करोड़ की डकैती का गाज पुलिसकर्मियों पर गिरा है। एसएसपी नितिन तिवारी ने चौक थाने के एक इंस्पेक्टर सहित सात को सस्पेंड कर दिया है।
शुक्रवार को ही चौक इंस्पेक्टर तेज बहादुर सिंह, एसआई प्रेम नारायण सिंह, कांस्टेबल अभयानंद राय, अखिलेश वर्मा, श्रीनिवास, हीरा सिंह और बृजेश कुमार को निलंबित कर दिया गया। इंस्पेक्टर अशोक सिंह को चौक थाने प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। एसआई जयश्याम शुक्ला को लोहता और लोहता थानाध्यक्ष राजीव सिंह को रामनगर थानाध्यक्ष बनाया गया है।
इधर, डकैती के मामले में पुलिस की तीन अलग-अलग टीमें दिल्ली, मुंबई और कोलकाता पहुंच गई है। डकैती के मास्टर माइंड फैजान की लोकेशन मुंबई में तो वहीं अमन कुमार सोनी की लोकेशन कोलकाता में मिली है।
विज्ञापन
वहीं पुलिस की कुछ टीमें बिहार के दुर्गावती, जौनपुर और चंदौली में भी शक के आधार पर दबिश दे रही हैं। डकैती के नौ आरोपियों में आठ अभी फरार हैं। इन्हें गिरफ्तार करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है।
डकैती की योजना चौक क्षेत्र की कचौड़ी गली के फैजान और उसके मौसेरे भाई जीशान ने क्षेत्र के ही एक सर्राफ के इशारे पर बनाई थी। वारदात के बाद सभी बदमाश गोविंदपुरा की गली से अलग-अलग दालमंडी पहुंचे थे। वहां फैजान के घर की छत पर करीब तीन-तीन सौ ग्राम जेवरात आपस में बांटे और फिर फरार हो गए थे।
पूरी जानकारी सामने आने के बाद बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी की लेकिन सिर्फ जीशान को दबोचने में कामयाबी मिली।