{"_id":"60fb148f8ebc3e58393f508b","slug":"cholapur-sho-removed-inspector-mirzamurad-line-spot-varanasi-news-vns6021000104","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोलापुर थानाध्यक्ष हटाए गए, इंस्पेक्टर मिर्जामुराद लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोलापुर थानाध्यक्ष हटाए गए, इंस्पेक्टर मिर्जामुराद लाइन हाजिर
विज्ञापन
कानून व्यवस्था को बेहतर करने के दावे के साथ वाराणसी (ग्रामीण) के कई प्रभारी निरीक्षक और थाना प्रभारी इधर से उधर किए गए। पिछले दिनों रिटायर्ड आईपीएस अमिताभ ठाकुर के निशाने पर आए चोलापुर थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह को हटा दिया गया है। उन्हें सीसीटीएनएस का प्रभारी बनाया गया है। उधर, इंस्पेक्टर मिर्जामुराद नरेश कुमार को पुलिस लाइन भेजा गया है। दो चौकी प्रभारियों को थानाध्यक्ष बनाया जाना महकमे में खास चर्चा का विषय बना हुआ है।
एसपी वाराणसी (ग्रामीण) अमित वर्मा ने शुक्रवार को कई थानों में फेरबदल का आदेश जारी किया है। पिछले दिनों थाने की सरकारी लकड़ी से अपने लालपुर आवास पर निजी फर्नीचर बनवाने के आरोपों से घिरे चोलापुर थानाध्यक्ष को हटा कर उनकी जगह रोहनिया से प्रवीण कुमार को भेजा गया है। रोहनिया थाने का प्रभार हाल में जनपद में आए निरीक्षक हरिनाथ प्रसाद भारती को सौंपा गया है। बैंक मैनेजर हत्याकांड में पुलिस की किरकिरी करा चुके दुर्गेश मिश्रा को जिले की सीमा से जुड़े सबसे अहम मिर्जामुराद की जिम्मेदारी दी गई है।
पुलिस लाइन से सुनील कुमार सिंह को फूलपुर भेजकर चार्ज दिया गया है। जंसा में तैनात बब्बन सिंह को फूलपुर में एसएसआई बनाया गया है। पुलिस लाइन से रामाशीष राम को राजातालाब का प्रभार देकर भेजा गया है। इसमें खास चर्चा चौकियों पर तैनात दरोगा को अलग अलग थाने का प्रभार सौंपा गया है। राजातालाब चौकी प्रभारी संतोष तिवारी को थानाध्यक्ष सिंधोरा और जक्खिनी चौकी प्रभारी को जंसा थाने की कमान सौंपी गई है।