फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chinese string transport employee throat slit

चाइनीज मांझे से ट्रांसपोर्ट कर्मचारी का गला कटा

Sat, 20 Aug 2016 02:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 20 Aug 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
Chinese string transport employee throat slit
चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध - फोटो : अमर उजाला
पुलिस और प्रशासन की रोक के बाद भी शहर में चाइनीज मांझे का धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है और इसकी रोकथाम के कोई उपाय नहीं किए जा रहे हैं। शुक्रवार की सुबह लहरतारा पुल के पास ट्रांसपोर्ट कारोबारी श्रीकांत राय चाइनीज मांझे में फंसकर गिर गए और चोटिल हो गए। मांझा से उनका गला कट गया। उन्हें रोडवेज स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


लहरतारा के नई बस्ती निवासी श्रीकांत राय शुक्रवार की सुबह बाइक से बेटी को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। उनका कहना है कि लहरतारा स्कूल के पास अचानक उनके गले में मांझा फंस गया जिससे असंतुलित होकर वह गिर गए। मांझे से उनका गला कट  गया। फोन से सूचना के बाद घरवाले मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, थानाध्यक्ष मंडुवाडीह फरीद अहमद का कहना है कि घटना के संबंध में पुलिस को सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed