फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Children will welcome Japanese guests in their language selection of children from 20 school

G20: 'कोन्नीचिवा काशी ए योकोसो'..बोलकर जापानी मेहमानों का स्वागत करेंगे बच्चे, 20 स्कूलों के बच्चों का चयन

Sat, 15 Apr 2023 01:38 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 15 Apr 2023 01:38 PM IST
सार

वाराणसी के बच्चे काशी में जी-20 देशों के मेहमानों का स्वागत उनकी भाषा में करेंगे। इसके लिए "वन कंट्री वन स्कूल के तहत मेहमानों के देश की भाषा संस्कृति, संगीत, खानपान, पहनावा आदि को सीख रहे हैं। इस थीम के लिए 20 माध्यमिक व कान्वेंट स्कूलों के बच्चों को चुना गया है। ये छात्र-छात्राएं जी-20 सम्मेलन के दौरान अपनी प्रस्तुति देंगे।

विज्ञापन
Children will welcome Japanese guests in their language selection of children from 20 school
स्कूल के बच्चे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोन्नीचिवा काशी ए योकोसो (नमस्कार, काशी में आपका स्वागत है) बोलकर बनारस के बच्चे अपने जापानी मेहमानों का काशी में अभिवादन करेंगे। इसी तरह काशी में जी-20 देशों के मेहमानों का स्वागत उनकी भाषा में करेंगे। इसके लिए "वन कंट्री वन स्कूल के तहत मेहमानों के देश की भाषा संस्कृति, संगीत, खानपान, पहनावा आदि को सीख रहे हैं। इस थीम के लिए 20 माध्यमिक व कान्वेंट स्कूलों के बच्चों को चुना गया है। ये छात्र-छात्राएं जी-20 सम्मेलन के दौरान अपनी प्रस्तुति देंगे। ये छात्र जी-20 देशों में शामिल देशों के संगीत, संस्कृति, सभ्यता, खानपान, पहनावा आदि सीख रहे हैं। मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत ये बच्चे प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन

30 किमी दायरे को एकरूपता देने में जुटा प्रशासन

जी-20 देशों के मेहमानों के स्वागत के लिए काशी की परंपरा के अनुरूप तैयारी में जुटी है। 30 किमी दायरे को एकरूपता देने में प्रशासन जुटा है। काशी के कुछ खास रास्तों को खास कलर किया जाएगा। वीडीए के उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल ने बताया कि ताज होटल से मेहमानों के कार्यक्रम स्थलों और काशी दर्शन के लिए आने-जाने वाले मार्गो में एकरूपता लाने के लिए सड़क के दोनों तरफ के घरों और दुकानों को सफ़ेद और क्रीम कलर में रंगा गया है। 2000 संरचनाओं को रंगा गया है। जिसमें ताज होटल से सारनाथ, नामोघाट, टीएफसी, एयरपोर्ट, कैंटोमेंट, रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर, मैदागिन आदि मार्गो में पडऩे वाले घर और व्यावसायिक प्रतिष्ठान हैं।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed