फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Children will like Dream Land fair in varanasi Columbus boat Tora-Tora swing center of attraction

Varanasi News: बच्चों को पसंद आएगा ड्रीम लैंड मेला..., कोलम्बस नौका, टोरा-टोरा झुला बना आकर्षण का केंद्र

Mon, 31 Mar 2025 09:39 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 31 Mar 2025 09:39 PM IST
सार

ड्रीम लैंड में बच्चों के मनोरंजन के साथ युवाओं के आकर्षण का केंद्र देखने को मिलेगा। इस मेले में प्रदर्शनी भी लगी है। जहां देश के नामचीन राज्यों और शहरों के सामान मिलेंगे।

विज्ञापन
Children will like Dream Land fair in varanasi Columbus boat Tora-Tora swing center of attraction
ड्रीम लैंड मेले का उद्घाटन करते अतिथिगण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सामाजिक संस्था भारतेंदु अकादमी के तत्वावधान में अर्बन हाट (हज हाउस के बगल में) चौका घाट में ईद और नवरात्रि के अवसर पर ड्रीम लैंड मेला प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया।

विज्ञापन


सोमवार को बार कौंसिल ऑफ यूपी के सदस्य विनोद कुमार पाण्डेय और बनारस बार के महामंत्री शशांक श्रीवास्तव, पं राजेन्द्र त्रिवेदी, वरिष्ठ अधिवक्ता गौतम कुमार झा और दीपक राय कान्हा ने फीता काटा।
विज्ञापन


ड्रीम लैंड मेले प्रदर्शनी में जहां जनता को मनोरंजन व देशी-विदेशी झूलों का आनंद मिलेगा। वहीं, दूसरी तरफ देश के विभिन्न प्रांतों की आकर्षक मनोहारी कलाकृतियों के स्टाल भी रोमांचित करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




जनता के स्वस्थ मनोरंजन हेतु हवा में उड़ता कोलम्बस नौका, जमीन से काफी ऊपर उड़ता टोरा-टोरा झुला, ऊंची पटरियों पर लहरान भड़ती आकर्षक ड्रैगन ट्रेन, बच्चों के लिए जापानी चिल्ड्रेन पार्क की व्यवस्था है।


जयपुर और फिरोजाबाद की मशहूर लाख वाली चूड़ियां, मुम्बई की आर्टिफिशियल ज्वेलरी, लखनऊ के चिकन, राजस्थान के मशहूर आचार, सहारनपुर के खिलौने व सभी प्रकार के घरेलू सामानों के स्टाल व प्रदर्शनी लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed