{"_id":"614b7f178ebc3efadb23c3fc","slug":"children-s-vaccine-hanged-in-the-face-of-kovid-vaccination-varanasi-news-vns6131495140","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड टीकाकरण के फेर में लटक गया बच्चों का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड टीकाकरण के फेर में लटक गया बच्चों का टीका
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना टीकाकरण अभियान ने तो रफ्तार पकड़ ली है, लेकिन इसके फेर में बच्चों और गर्भवती महिलाओं का सामान्य टीकाकरण लटक गया है। जिले में दो साल तक के 10,224 बच्चे हैं। जिन्हें अलग अलग बीमारियों से बचाने वाला कोई भी टीका नहीं लग सका है। इसके अलावा 5266 गर्भवती महिलाएं भी हैं, जिन्हें टीका लगना है। अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाकर जल्द से जल्द सामान्य टीका लगवाने का निर्णय लिया गया है। ये टीके बीसीजी, पोलियो और हेपेटाइटिस बी, टिटनेस, डिप्थीरिया, मीजल्स रूबेला जैसी बीमारियों से रक्षा करते हैं।
कोविड संवेदीकरण अभियान के दौरान टीकाकरण से वंचित मिले बच्चों, गर्भवती महिलाओं की सूची तैयार कराई जा रही है। विशेष अभियान चलाकर सभी को टीका लगवाया जाएगा।
- डॉ. वीबी सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
कोविड संवेदीकरण अभियान के दौरान टीकाकरण से वंचित मिले बच्चों, गर्भवती महिलाओं की सूची तैयार कराई जा रही है। विशेष अभियान चलाकर सभी को टीका लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
- डॉ. वीबी सिंह, सीएमओ