फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Children reading books to close eyes

गजबः आंखों पर पट्टी बांधकर पढ़ाई कर रहे बच्चे, किताब को छूकर बता देते हैं लिखा हुआ  

Wed, 23 May 2018 03:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 23 May 2018 03:15 PM IST
विज्ञापन
Children reading books to close eyes
demo pic
पांच साल के बच्चों का शौक अमूमन टीवी पर शिनचैन को मस्ती करते हुए देखना होता है। शक्तिशाली बनने के लिए छोटा भीम की तरह लड्डू खाना होता है लेकिन कुछ बच्चे ऐसे भी हैं जो इस कार्टून के संसार से हटकर आंखों पर पट्टी बांधकर, शब्दों को छूकर, उसे महसूस कर न्यूज पेपर पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन


किसी किताब या कार्ड को छूकर व सूंघ कर उस पर क्या लिखा है उसे बता सकते हैं। इतना ही नहीं वो शब्द, वो वाक्य किस रंग से लिखे गए हैं ये भी बता सकते हैं। ये कोई चमत्कार नहीं बल्कि वेद, योग और ध्यान के जरिये बच्चों को ऐसे तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


बनारस में मिड ब्रेन एक्टिवेशन नाम से ये ट्रेनिंग सिगरा फिटनेस प्लानेट व रविंद्रपुरी स्थित अबेकस एंड अबेकस में सिखाया जा रहा है। 36 से 40 घंटे की इस ट्रेनिंग में किसी विशिष्ट के लिए नहीं बल्कि सामान्य बच्चों के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस ट्रेनिंग के माध्यम से बच्चों को कुछ इस तरह तैयार किया जाता कि वो सिर्फ स्पर्श कर, सूंघ कर सारी चीजों को समझ लें। यहां तक कि शब्दों को भी उनके आकार और रंग को समझ सकें। ट्रेनिंग के पहले व दूसरे दिन छह-छह घंटे एक्सरसाइज कराया जाता है।

ट्रेनर रोहित रावत ने बताया कि इस ट्रेनिंग में ऐसे कई सारे स्टेज हैं जिन्हें 40 घंटे की ट्रेनिंग में पूरा कराया जाता है। यह खास ट्रेनिंग इंद्रियों और दिमाग को तेज करने का काम करती है। इससे बच्चों की स्मरण शक्ति बढ़ जाती है जो उनके पढ़ाई में मदद करती है।

पांच से 15 साल तक के बच्चों का मध्य मस्तिष्क सरलता से सक्रिय किया जा सकता है। 15 साल की आयु के बाद होने वाले हार्मोनल परिवर्तन इसे पूरी तरह से एक्टिव नहीं होने देते। 
 

‘द वार ऑफ टैलेंट’ में होनहार दिखाएंगे दम 

Children reading books to close eyes
demo pic
‘द वार ऑफ टैलेंट’ रिएलिटी शो में काशी के होनहारों को भी अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। पहली बार वेब पर होने जा रहे इस रिएलिटी शो के लिए 28 मई को ऑडिशन होंगे। डांसिंग, सिंगिंग, एक्टिंग के साथ-साथ मॉडलिंग में भी ऑडिशन लिए जाएंगे।

28 मई को पांडेयपुर के स्वामी विवेकानंद नगर कालोनी स्थित बीआर फाउंडेशन के कार्यालय में ऑडिशन होंगे। ऑडिशन में जज के तौर पर सिंगर पराग व प्रयास आ रहे हैं। सबसे बड़े वेब स्टार शो के तौर पर होने जा रहे टैलेंट हंट के लिए अलग-अलग शहरों में ऑडिशन शुरू हो चुके हैं।

देश भर से 200 प्रतिभागियों को चुना जाएगा। इन 200 टैलेंट्स को अलग-अलग छह टीमों में बांटा जाएगा। ऑन स्टेज के तौर पर एक्टर, डांसर, सिंगर और मॉडल के लिए प्रतिस्पर्धा होगी तो प्रतिभागियों को ऑफ स्टेज टैलेंट दिखाने का भी मौका मिलेगा।

इसमें कोरियोग्राफर, म्यूजिक कंपोजर, स्टोरी राइटर और लिरिक्स राइटर के तौर पर वो अपना हुनर दिखा सकेंगे। हर एपिसोड के वीडियो इस रिएलिटी शो की वेबसाइट पर वोटिंग के लिए अपलोड की जाएगी। वोटिंग आनलाइन होगी। इसमें जज के तौर पर म्यूजिक कंपोजर इस्माइल दरबार, कोरियोग्राफर सलमान यूसुफ , सिंगर पराग व प्रयास होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed