{"_id":"6638afe2ea86ad3ec0060d54","slug":"children-park-library-and-cafeteria-will-be-built-in-police-line-of-varanasi-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: पुलिस लाइन में बनाया जाएगा चिल्ड्रन पार्क, लाइब्रेरी और कैफेटेरिया भी होगा; मिलेंगी ये खास सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: पुलिस लाइन में बनाया जाएगा चिल्ड्रन पार्क, लाइब्रेरी और कैफेटेरिया भी होगा; मिलेंगी ये खास सुविधाएं
Mon, 06 May 2024 03:54 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 06 May 2024 03:54 PM IST
सार
वाराणसी के पुलिस लाइन में अब काफी सुविधाएं मिलेंगी। यहां चिल्ड्रन पार्ट और लाइब्रेरी के अलावा कैफेटेरिया भी बनाया जाएगा। पुलिस आयुक्त ने कहा कि प्रत्येक सप्ताह पुलिस कर्मियों के परिवार को ट्रैफिक आडिटोरियम में अब एक फिल्म दिखाई जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस लाइन में चिल्ड्रन पार्क, लाइब्रेरी और कैफेटेरिया बनाया जाएगा। पुलिस लाइन में ही एटीएम की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। ट्रैफिक आडिटोरियम को आधुनिक तरीके से तैयार किया गया है। प्रत्येक सप्ताह पुलिस कर्मियों के परिवार को वहां अब एक फिल्म दिखाई जाएगी। यह बातें पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने रविवार की शाम यातायात पुलिस लाइन में आयोजित सैनिक सम्मेलन में कहीं। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों को रहने के लिए उच्च स्तरीय व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त ने कहा कि कमिश्नरेट के अफसर अधिकतम 15 दिन में कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण करें। इस दौरान 28 पुलिस कर्मियों ने अपनी समस्याएं पुलिस आयुक्त को बताई। पुलिस आयुक्त ने कहा कि पुलिस कर्मियों की वेतन वृद्धि, टीए और मेडिकल प्रतिपूर्ति के भुगतान में ढिलाई बरतने वाले क्लर्क निलंबित किए जाएंगे। इसके लिए प्रत्येक हफ्ते भुगतान संबंधी प्रकरणों की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
नामिनी बदलने से संबंधित सभी प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए। सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी / कर्मचारी के पेंशन संबंधी कागज समय से तैयार हो जाएं। घर बनाने और बच्चों की शादी या पढ़ाई के लिए जीपीएफ से पैसा निकालने के लिए आए प्रार्थना पत्र प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित हों। पुलिस कर्मियों को आवास का आवंटन नियमानुसार वरीयता के क्रम में किया जाए।
विज्ञापन
पुलिस कर्मी अपनी पे-स्लिप मोबाइल पर देखकर जानकारी प्राप्त कर सकें, इस व्यवस्था में कोई दिक्कत न आए। पुलिस आयुक्त ने कहा कि पुलिस कर्मी ड्यूटी के दौरान सजग और सतर्क रहते हुए आम आदमी से अच्छा व्यवहार करें। अपने परिसर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। इस दौरान संयुक्त पुलिस आयुक्त डॉ. के एजिलरसन, अपर पुलिस आयुक्त एस चनप्पा और कमिश्नरेट के सभी अफसर व शाखाओं के प्रभारी मौजूद रहे।