फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Children had fun in the carnival, youngsters danced to the band

Varanasi News: कार्निवाल में बच्चों ने की मौज-मस्ती, बैंड पर थिरके युवा कदम

Sun, 01 Dec 2024 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Children had fun in the carnival, youngsters danced to the band
फोटो
विज्ञापन

पीएनयू क्लब परिसर की शाम हुई रंग बिरंगी, आकर्षक स्टालों पर हुई खरीदारी


माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। अमर उजाला की ओर से आयोजित शुभ लाभ कार्निवाल में रविवार को खूब धमाल मचा। छावनी क्षेत्र के पीएनयू क्लब में रंग बिरंगी रोशनी से सरोेबार शाम में संगीत की धुनों पर युवा थिरकते रहे तो वहीं बच्चों ने मैजिकल शो का लुत्फ उठाया। निवेदिता शिक्षा सदन की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर समा बांधा। इस बीच परिवार और दोस्तों संग आए लोगों ने जमकर खरीदारी की।
विभिन्न उत्पादों और व्यंजनों के स्टाल पर बनारसी चाट की ओर लोगों का ज्यादा झुकाव रहा। शुभम राव बैंड की शुरुआत हुई तो हर किसी के कदम थिरकने लगे। कार्निवाल का शुभारंभ वीडीए के सचिव वेद प्रकाश मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्निवाल में श्रीकृष्णा विलास के सीईओ दीपक आर्या और विराट विला के नरेंद्र ठाकुर अन्य की मौजूदगी रही।
विज्ञापन


36 स्टालों पर हुई खरीदारी, टैटू बनवाने से लेकर गाड़ियों के बारे में भी हुई पूछताछ
म्यूजिकल नाइट एंड फन गेम्स के बीच कार्निवाल में आए लोगों ने परिवार संग विभिन्न स्टालों पर बनारसी साड़ी, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, डिजायनर बर्तन खरीदने के साथ ही टैटू भी बनवाए। वहीं, एजीआर ऑटोमोबाइल्स, उदय ऑटोसेल्स, ब्रिजलेेक्स मोटर्स के स्टालों पर गाड़ियों के बारे में भी पूछताछ की। उधर, रोमा बिल्डर्स, शकुंतलम इंफ्रा डेवलपर्स, विराट विला, श्रीकृष्ण विलास के प्रोजेक्ट के बारे में भी जानकारी ली। आकर्षक प्लान और यूनियन बैंक की योजनाओं से भी रूबरू हुए। एपेक्स के स्टाल पर स्वास्थ्य चिकित्सा सुविधाओं के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जादूगर के करतब देख अचंभित हुए लोग
कार्निवाल में जादूगर के विभिन्न हैरतअंगेज कारनामे देख लोग अचंभित हुए। रूमाल से कबूतर, गुब्बारे से रंग बिरंगे फूल, ताश के पत्तों की छतरी और अन्य करतब ने लोगों का ध्यान खींचा। ठंड के बीच लोगों का उत्साह और उमंग देखते ही बना।

किड्स जोन में बच्चों ने लिया झूले का आनंद, मम्मी-पापा भी हुए खुश
छोटे-छोटे बच्चे अपने मम्मी-पापा और दीदी के साथ कार्निवाल में आए। प्रवेश करते ही किड्स जोन की ओर बच्चों का ध्यान जाता रहा। इस बीच बच्चों ने झूला, सीढ़ी और अन्य कई तरह के खेल का आनंद लिया। बच्चों को खुश होता देख, मम्मी-पापा भी बहुत आनंदित हुए।

व्हील चेयर पर युवा उद्यमी पंखुड़ी के डिजायनर बर्तन के स्टाल ने खींचे ध्यान
बीएचयू से दो बार गोल्ड मेडलिस्ट और युवा उद्यमी पंखुड़ी जैन के डिजाइनर बर्तन के स्टाल ने लोगों के ध्यान खींचे। व्हील चेयर पर होते हुए भी पंखुडी जैन ने स्टाल लगाया। आकर्षक और इस तरह का पहला स्टाल रहा।



इन स्टाल पर रही अधिक चहलपहल
एजीआर ऑटोमोबाइल्स, उदय ऑटोसेल्स, ब्रिजलेेक्स मोटर्स, एपेक्स, रोमा बिल्डर्स, शकुंतलम इंफ्रा डेवलपर्स, विराट विला, श्रीकृष्ण विलास, यूनियन बैंक के स्टाल पर ज्यादा चहलपहल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed