{"_id":"5d131fa18ebc3e3ce84022ae","slug":"children-dispute-became-fight-in-adults-3-females-injured-in-ghazipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के खेल से बड़ों के बीच हुआ विवाद, मारपीट में किशोरी समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के खेल से बड़ों के बीच हुआ विवाद, मारपीट में किशोरी समेत तीन घायल
Wed, 26 Jun 2019 01:02 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
Published by: Sayali Maurya
Updated Wed, 26 Jun 2019 01:02 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में बच्चों के बीच हुआ मामूली विवाद मारपीट में बदल गया। दो पक्षों के बीच चले लाठी-डंडे सेतीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। घायलों के परिजनों ने चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन
गाजीपुर के सुहवल थाना क्षेत्र के सरैयां गांव में मंगलवार की शाम बच्चों के खेल में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठियां चटकी। इस मारपीट में तेतरी देवी (44), अनिता (24) और वंदना कुमारी (16) गंभीर रूप से घायल हो गईं। मारपीट के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घायलों के परिजनों ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।