{"_id":"5d4c40338ebc3e6cfe43c800","slug":"child-student-missing-from-madrasa-in-tarapur-takia-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : मदरसा से लापता हुआ मासूम, परिजनों ने पुलिस को दी सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : मदरसा से लापता हुआ मासूम, परिजनों ने पुलिस को दी सूचना
Thu, 08 Aug 2019 09:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 08 Aug 2019 09:00 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक मदरसे से एक छात्र के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। गुमशुदगी का मामला दर्ज कर पुलिस, छात्र की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
जिले के कोतवाली क्षेत्र के तारापुर तकिया स्थित मदरसे से असहब पुत्र बाबर शाह(11) गायब हो गया। पुलिस केस दर्ज कर बच्चे की तलाश में जुट गई है।
बाबर शाह का बेटा असहब मदरसा जामिया तुससैख असद अलमदानी तारापुर में पढ़ता था। जहां से वह लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी बालक का पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर बालक की तलाश शुरू कर रही है।
विज्ञापन