फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Child kidnapping case in Varanasi Location of kidnappers found in Jharkhand and Rajasthan

वाराणसी में बच्चा चोरी का मामला: झारखंड और राजस्थान में मिली अपहरणकर्ताओं की लोकेशन, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 19 May 2023 11:24 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 19 May 2023 11:24 AM IST
सार

14 मई को सामने घाट इलाके से संजय कुमार अपनी पत्नी मानवी के साथ रविंद्रपुरी स्थित आचार्य रामचंद्र शुक्ल चौराहे पर सोये थे। उस समय उनके साथ चार साल का बच्चा भी सोया था। रात में कार सवार अज्ञात युवक बच्चे काे उठा ले गए। घटना की जानकारी के बाद संजय ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने संजय की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन
Child kidnapping case in Varanasi Location of kidnappers found in Jharkhand and Rajasthan
वाराणसी में लग्जरी कार से आए युवकों ने की बच्चा चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में भेलूपुर थाना क्षेत्र के रविंद्रपुरी इलाके में स्थित आचार्य रामचंद्र शुक्ल चौराहे पर माता-पिता के साथ सो रहे चार साल के बच्चे को चोरी करने वालों को पुलिस तलाश रही है। अपहरणकर्ताओं की लोकेशन झारखंड और राजस्थान में मिलने के बाद पुलिस टीम रवाना हाे गई है। हालांकि घटना के चार दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Video Viral : वाराणसी में लग्जरी कार से आए युवकों ने की बच्चा चोरी, CCTV फुटेज आया सामने

विज्ञापन

14 मई को सामने घाट इलाके से संजय कुमार अपनी पत्नी मानवी के साथ रविंद्रपुरी स्थित आचार्य रामचंद्र शुक्ल चौराहे पर सोये थे। उस समय उनके साथ चार साल का बच्चा भी सोया था। रात में कार सवार अज्ञात युवक बच्चे काे उठा ले गए। घटना की जानकारी के बाद संजय ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने संजय की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक को बच्चे को उठाकर ले जाता दिखाई दिया। हालांकि चार दिन बीतने के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। इस बारे में इंस्पेक्टर भेलूपुर रमाकांत दुबे ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए दो टीमें गठित की गई है। इसमें अपहरणकर्ताओं की लोकेशन के आधार पर एक टीम झारखंड तो दूसरी टीम को राजस्थान भेजा गया है। जल्द ही मामले का खुलासा होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed