फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Child dies due to filling air in balloon in Jaunpur uttar pradesh news in hindi

यूपी: हवा भरते समय मुंह में चला गया गुब्बारा, स्वांस नली में फंसने से मासूम की मौत

Mon, 15 Feb 2021 07:59 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: हरि User Updated Mon, 15 Feb 2021 07:59 PM IST
विज्ञापन
Child dies due to filling air in balloon in Jaunpur uttar pradesh news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

अगर आपके बच्चे भी गुब्बारों के शौकीन हैं तो एक गलती उसकी जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। ऐसी ही लापरवाही से उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक छह साल के मासूम की जान चली गई। दरअसल, जौनपुर के बरसठी क्षेत्र के रायपुर दुर्गा गांव में सोमवार को स्वांस नली में गुब्बारा फंस जाने से छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।

विज्ञापन


वह मुंह से गुब्बारे में हवा भर रहा था, लेकिन गलती से उसे निगल गया। बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर आनन फानन उसे अस्पताल ले जाया गया, मगर बचाया नहीं जा सका। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। एकलौते पुत्र की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


रायपुर दुर्गा गांव निवासी शशिकांत यादव का पुत्र सिद्धार्थ (6) गुब्बारा लेने के लिए जिद कर रहा था। मां ने उसे गुब्बारा दे दिया। सिद्धार्थ गुब्बारा पाकर खेलने लगा। गुब्बारा फटने के बाद वह उसे मुंह में रखकर दोबारा फुलाने लगा। सांस अंदर खींचने के दौरान गलती से गुब्बारा उसके मुंह में चला गया। अचानक उसे तेज खांसी आने लगी। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर परिजन वहां पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले तो उन्हें इसका आभास ही नहीं हो सका, बाद में जब बच्चे ने उन्हें इशारे से समझाया तो वह सन्न रह गए। तब तक सिद्धार्थ की सांस फूलने लगी थी। आनन-फानन उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। गुब्बारा स्वांस नली में चिपक गया था। डॉक्टर उसे बाहर निकालने में नाकाम रहे। अंतत: सिद्धार्थ की मौत हो गई। वह माता-पिता का इकलौता पुत्र था। दोनों का रो-रोकर बुरा हाल था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed