फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Child died in fire at Ballia and six huts burnt

बलियाः आधा दर्जन झोपड़ियों में लगी आग, एक बच्चे की मौत, किशोर झुलसा

Mon, 28 Jan 2019 11:01 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया Published by: Sayali Maurya Updated Mon, 28 Jan 2019 11:01 AM IST
विज्ञापन
Child died in fire at Ballia and six huts burnt
बलिया में आधा दर्जन झोपड़ियों में लगी आग - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के बलिया में शनिवार की आधी रात को आग लगने से लगभग दर्जन भर झोपड़ियां जल गईं। साथ ही उसमें सो रहे एक सात वर्षीय बालक की जलने से मौत हो गई और एक किशोर झुलस गया। फायर बिग्रेड ने ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के खादीपुर मलाहीचक गाँव मे शनिवार की आधी रात में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग से लगभग दर्जन भर मड़हे जलकर खाक हो गए। देर रात लगी इस आग से अफरातफरी मच गई। जिसमें अंकुश पुत्र रविन्द्र साहनी (7) के परिजन उसको बाहर निकालना भूल गए।
विज्ञापन


जिससे अंकुश की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह व प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह तुरंत घटना स्थल पर पहुँचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मल्लाहीचक गाँव मे शनिवार की आधी रातमें अज्ञात कारणों से रविन्द्र के घर में अचानक धुंए और आग की लपटें दिखाईं दी। लोग आग पर काबू पाने के लिये बाल्टी-बाल्टी पानी फेंकने लगे। देखते देखते आग बरमेश्चर हनी, रमापति, रघुपति, शंकर, ओमप्रकाश, शिवजी, द्वारिका, विजय के भी घरों को अपने चपेट में ले ली।

इस अफरातफरी में अंकुश को परिजन बाहर निकालना भूल गये। जिससे मौत हो गयी। वहीं, राजू पुत्र रघुपति (14) भी आग की चपेट में आने से झुलस गया। उसे तुरंत इलाज के लिये अस्पताल पहुंचाया गया। फायर बिग्रेड और ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। तब तक सभी गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो चुका था।

 

हादसे के दिन ही पिता निकला था कमाने


अंकुश के पिता रविन्द्र शनिवार को ही घर से बाहर कमाने निकले थे और ट्रेन पकड़कर वह अभी फेफना पहुँचे ही थे कि फोन पर सूचना पाकर वापस घर लौट आएं। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed