फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Child died 12 year old hit by truck in chandauli up

यूपी: ट्रक की चपेट में आया 12 साल का मासूम, घर का बुझ गया इकलौता चिराग

Sun, 25 Oct 2020 12:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 25 Oct 2020 12:40 PM IST
विज्ञापन
Child died 12 year old hit by truck in chandauli up
मौत के बाद सड़क पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एक साइकिल सवार बच्चे की ट्रक की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना से मौके पर भीड़ लग गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, चकिया कोतवाली क्षेत्र के अमरा के पास गरई नदी पर रविवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार राजा यादव(12) की मौत हो गयी। किशोर सुबह किसी कार्य से घर से निकला था। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। लेकिन थोड़ी देर बाद अहरौरा पुलिस ने वाहन सहित चालक की पकड़ लिया।
विज्ञापन



इससे ग्रामीण उग्र हो गए और मार्ग पर सुबह करीब सात बजे जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण डीएम को बुलाने की मांग पर अड़े थे। घटना की जानकारी होने पर एसडीएम अजय मिश्र पहुंच गए। उनके काफी समझने पर ग्रामीणों ने करीब साढ़े तीन घंटे बाद जाम खत्म किया। इसके बाद आवागमन शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमरा गांव निवासी सोनी यादव का राजा यादव इकलौता पुत्र था। सोनी यादव खेती बारी के साथ दूध का व्यवसाय कर परिवार का भरण पोषण करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed