{"_id":"5e39853bea99e65048300775","slug":"child-dead-body-found-in-near-purvanchal-express-way-in-ghazipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: एक दिन पहले गायब हुआ बच्चा का पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पास मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: एक दिन पहले गायब हुआ बच्चा का पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पास मिला शव
Tue, 04 Feb 2020 08:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 04 Feb 2020 08:22 PM IST
विज्ञापन
लोगों को समझाते पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पास एक बच्चे का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बच्चा घर से एक दिन पहले से गायब था।
विज्ञापन
कासिमाबाद थाना क्षेत्र के थाना क्षेत्र के सिधउत गांव निवासी रमेश राम का पुत्र पंकज राम(14) सोमवार की शाम लगभग छह बजे घर से शौच करने के लिए निकला था। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजन उसे पूरी रात खोजते रहे। गांव समेत रिश्तेदारी तक में पता किया। लेकिन कहीं उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के बगल में खोदे गए विशाल गड्ढे के भरे पानी में शव देख लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। इसके बाद गोताखोरों ने उसके शव को बाहर निकाला। परिजन निर्माण करने वाली ओरिएंटल स्ट्रक्चरल इंजिनियर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ आर्थिक सहायता की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
Trending Videos
घटनास्थल पर पहुंचे उपजिलाधिकारी कासिमाबाद मंसाराम वर्मा, क्षेत्राधिकारी महमूद अली, प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय आदि काफी मशक्कत के साथ समझा-बुझाकर पंचनामा कर शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया। तब जाकर मामला शांत हुआ।