फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chief Proctor daughter threatened with burning with acid in varanasi

तुम्हारी बेटी को बर्बाद कर देंगे: चीफ प्रॉक्टर की बेटी को तेजाब से जलाने की धमकी, अश्लील तस्वीरें भी भेजीं

Tue, 10 Dec 2024 12:10 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 10 Dec 2024 12:10 AM IST
सार

वाराणसी जिले में एक कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर की बेटी की सगाई के बाद से ही उसे तेजाब से जलाने की धमकी दी जा रही है। इतना ही नहीं आरोप है कि अनजान मोबाइल नंबर से एडिट की हुई आपत्तिजनक तस्वीरें भी भेजी गई हैं।

विज्ञापन
Chief Proctor daughter threatened with burning with acid in varanasi
धमकी। - फोटो : istock

विस्तार

एक कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर की बेटी को तेजाब से जलाने की धमकी मिली है। युवती की शादी तय हो चुकी है। आरोप है कि जौनपुर जिले के चंदवक घुरदौड़ निवासी आयुष सिंह ने युवती की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करके वायरल करने की धमकी दी। चीफ प्रॉक्टर की तहरीर पर शिवपुर थाने की पुलिस ने आयुष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
मीरापुर बसही अशोकपुरम कॉलोनी निवासी और एक कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर ने शिवपुर थाने की पुलिस को तहरीर दी। उनका आरोप है कि कुछ दिन पहले ही बेटी की सगाई की थी। शादी तय होने के बाद ही अनजान मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप के जरिये एडिट की हुई आपत्तिजनक तस्वीरें भेजीं। वीडियो भी साझा किया। साथ ही फोन करके धमकी दी। इससे पूरा परिवार मानसिक रूप से परेशान है। बातचीत के दौरान पता चला कि जौनपुर के चंदवक थाना क्षेत्र के घुरदौड़ निवासी आयुष सिंह रघुवंशी ने धमकी दी है।
विज्ञापन

चीफ प्रॉक्टर को दी ये धमकी

चीफ प्रॉक्टर ने पुलिस को बताया कि आयुष ने व्हाट्सएप पर लिखा कि तुम्हारी बेटी का अपहरण करके उसे बर्बाद कर देंगे। अब बेटी से शादी का दबाव बना रहा है। इससे बेटी तनाव में है। उसकी तबीयत खराब हो गई है। घातक कदम उठाने की बात कर रही है। किसी तरह बेटी को समझाया है। बेटी की जान को खतरा है। आयुष सिंह रघुवंशी ने बेटी के इंस्टाग्राम पर वीडियो के साथ मेसेज भी किया है। लिखा है कि कवन सो काज कठिन जग माही, जो नहीं होई तात तुम पाई... मेरी शादी बस तुमसे हो जाए।

क्या बोले अधिकारी
मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। -उदयवीर सिंह, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed