काशी के छोटेलाल का नाम द्रोणाचार्य अवार्ड के लिए प्रस्तावित, मैरीकॉम सहित कई महिला मुक्केबाजों को देते हैं प्रशिक्षण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल प्रशिक्षकों को दिए जाने वाले द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए काशी के लाल छोटेलाल यादव का नाम बीएफआई (बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया) की ओर से प्रस्तावित किया गया है। उक्त पुरस्कार के लिए बीएफआई ने दो नामों को खेल मंत्रालय को भेजा है। जिसमें एक नाम काशी पहाड़ी गांव के रहने वाले छोटेलाल का है।
छोटेलाल के अलावा दूसरा नाम कोलकाता के कमर अली का भी प्रस्तावित है। उत्तर प्रदेश के मुक्केबाजी संघ के महासचिव शशि सिंह ने बताया कि कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं स्वर्ण पदक जीतने वाले काशी के मुक्केबाज और अब कोच की भूमिका निभाने वाले छोटे लाल यादव का नाम द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए भेजा गया है।
जो लॉकडाउन से पहले भारतीय महिला मुक्केबाज की टीम के मेरीकॉम, सिमरन जीत कौर, पूजा रानी जैसी ओलंपिक क्वालीफायर्स मुक्केबाजों को प्रशिक्षण दे रहे थे।
छोटेलाल ने बताया कि साल 2011 पुणे की एक स्पोर्ट्स कंपनी में बॉक्सिंग कॅरियर की शुरुआत की। चार वर्षों के बॉक्सिंग कॅरियर के दौरान एनआईएस में टॉप किया और इस बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आर्मी के सूबेदार भी रहे।
2015 में मुझे इंडियन महिला मुक्केबाज टीम के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिसके बाद से मैंने मेरीकॉम, सिमरन जीत कौर, पूजा रानी और लवलीन चार खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहा हूं। मुझे बहुत खुशी है कि मेरा नाम अवार्ड के लिए बीएफआई ने भेजा है।