फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chhattisgarh Assembly Speaker returned without seeing light and sound show

लाइट एंड साउंड शो देखे बगैर लौटे छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष, पत्नी संग की धर्मपाल मार्केट में खरीदारी

Thu, 25 Feb 2021 12:30 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 25 Feb 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh Assembly Speaker returned without seeing light and sound show
लाइट एंड साउंड शो - फोटो : अमर उजाला।

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष बुधवार शाम सारनाथ में लाइट एंड साउंड शो देखे बगैर लौट गए। निर्धारित समय से देरी से पहुंचने के कारण पुरातात्विक गेट बंद हो गया तो अध्यक्ष परिजनों संग लौट गए। इस दौरान पुरातात्विक व सुरक्षाकर्मियों से खुद के देरी से पहुंचने का हवाला देते हुए गेट खुलवाने से इंकार कर दिया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने परिवार संग क्षेत्र के धर्मपाल मार्केट में खरीदारी की। 

विज्ञापन


पर्यटन विभाग द्वारा भगवान बुद्ध के जीवन वृत्तांत पर आधारित लाइट एंड साउंड शो देखने के लिए छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत शाम 6.35 बजे पत्नी लोकसभा सदस्य ज्योत्सना महंत व बेटे संग पहुंचे तो लाइट एंड साउंड शो शुरू हो चुका था।
विज्ञापन


इस बीच पुरातात्विक गेट बंद होने पर सुरक्षाकर्मियों ने गेट खुलवाने का प्रयास किया तो अध्यक्ष ने यह कह रोक दिया कि हम लोग खुद देर से हैं। अब अंदर जाने पर पर्यटकों को असुविधा हाेंगी। इसके बाद अध्यक्ष डॉ. चरणदास ने धर्मपाल मार्केट में पत्नी संग बनारसी साड़ियों की खरीदारी की। लगभग एक घंटे तक खरीदारी के बाद छत्तीसगढ़ के लोक सभा अध्यक्ष गंगा दर्शन के लिए राजघाट रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed