फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   chhath

ललही महारानी से मांगा पुत्रों की दीर्घायु

Thu, 22 Aug 2019 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
chhath
वाराणसी। सात वार और नौ त्योहार वाली काशी बुधवार को भी गुलजार रही। प्रकृति और पर्यावरण पर आधारित ललही छठ पर काशी के कुंड और तालाब गुलजार हो उठे। महिलाओं ने पुत्रों की लंबी उम्र, सुख, सौभाग्य के साथ ही अचल सुहाग की कामना से व्रत रखा और हलषष्ठी माता का पूजन किया। शहर से लेकर गांव तक ललही छठ के दौरान कुंडों पर सुबह से ही पूजन करने वाली महिलाओं का तांता लगा रहा। पूजन-अर्चन के बाद महिलाओं ने तिन्नी के चावल और दही का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह महिलाएं सिर पर पूजा की थाली रखकर कुंडों पर पहुंची। थाली में सजे हुए महुए के पत्ते, दूध, गंगाजल, फल, मिष्ठान्न, नारियल, दही को पूजन के लिए रखा गया था। कुंडों पर महिलाओं ने गोबर से स्थान को लीपकर छोटे तालाब की आकृति उकेरी। उस पर फूल, गूलर, कुश और साफा बांधकर तैयार किया। इसके उपरांत ललही महारानी का पूजन किया गया। माता को भुना हुआ चना, गेहूं, धान, मक्का, ज्वार, बाजरा, जौ चढ़ाया गया। सुहागिन महिलाओं ने हल्दी से रंगा हुआ वस्त्र व सुहाग की सामग्री अर्पित की। कुश और महुआ के पत्ते का पूजन कर इस पर महुआ, तिन्नी के चावल, गुड़ और दही का प्रसाद महिलाओं ने पुत्र की लंबी उम्र की कामना के साथ वितरित किया। महिलाओं ने पुत्रों की दीर्घायु के साथ ही अचल सुहाग की कामना की। इसके उपरांत दोपहर बाद महिलाओं ने तिन्नी के चावल और दही को प्रसाद के रूप में ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed