फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chhath Puja 2022 route diverson in varanasi for two days read advisory of traffic police

Chhath Puja 2022: छठ के चलते बनारस में दो दिन वाहनों के रूट बदलेंगे, जरूर पढ़ें ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी

Sat, 29 Oct 2022 08:10 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 29 Oct 2022 08:10 PM IST
सार

छठ पूजा को देखते हुए रविवार और सोमवार को वाराणसी शहर में ट्रैफिक डायवर्जन है। गोदौलिया से मैदागिन और दशाश्वमेध नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है।

विज्ञापन
Chhath Puja 2022 route diverson in varanasi for two days read advisory of traffic police
वाराणसी में रविवार और सोमवार को ट्रैफिर डायवर्जन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को जाम से बचाने के लिए वाराणसी शहर में  छोटे और बड़े वाहन दो दिन तक (रविवार और सोमवार)  डायवर्ट रहेंगे। वहीं, रात में भारी वाहनों की आवाजाही के लिए महज चार घंटे की छूट रहेगी। कार्यक्रम समाप्ति के बाद ही अन्य वाहनों की आवाजाही हो सकेगी। तय पार्किंग में ही वाहन खड़ा होंगे।

विज्ञापन


गोदौलिया से मैदागिन और दशाश्वमेध के बीच किसी भी प्रकार के वाहन आवाजाही नहीं कर सकेंगे। एडीसीपी ट्रैफिक डीके पुरी के अनुसार 30 अक्तूबर की दोपहर 12 बजे से पूजा समाप्ति तक और 31 अक्तूबर की भोर तीन बजे से पूजा समाप्ति तक ट्रैफिक डायवर्जन प्रभावी रहेगा। भारी वाहनों के नो इंट्री में छूट का समय रात 11 बजे से भोर दो बजे तक मान्य है।  
विज्ञापन


गौदोलिया की तरफ वाहनों के जाने पर रोक
एडीसीपी ट्रैफिक डीके पुरी के अनुसार सोनारपुरा चौराहा से चार और तीन पहिया वाहनों को गोदौलिया नहीं जाने दिया जाएगा। बेनिया तिराहे से चार व तीन पहिया वाहनों को रामापुरा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। चार पहिया वाहनों को बेनिया टाउन हॉल पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा। तीन पहिया वाहन पियरी की तरफ डायवर्ट होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रामापुरा चौराहे से गौदोलिया कोई भी चार पहिया वाहन नहीं जाएगा।  इन वाहनों को लक्सा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। गौदोलिया चौराहा से कोई भी वाहन मैदागिन और दशाश्वमेव घाट की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। यह वाहन रामापुरा की तरफ डायवर्ट होंगे। दो पहिया वाहनों को गोदौलिया स्थित मल्टीलेवल पार्किंग में ही खड़ा कराया जाएगा। 

भदऊ चुंगी से भैंसासुर घाट की तरफ कोई वाहन नहीं जा सकेगा
भेलूपुर तिराहा से विपिन बिहारी इंटर कॉलेज तक ही तीन पहिया वाहन आ सकेंगे और इनकी पार्किंग कॉलेज में ही होगी। मैदागिन स्थित टाउन हॉल पार्किंग में चार पहिया वाहनों को खड़ा कराया जाएगा। तीन पहिया वाहन नगर निगम पार्किंग तक ही आ सकेंगे। भदऊ चुंगी से भैंसासुर घाट की तरफ कोई वाहन नहीं जा सकेगा। इन वाहनों को रेलवे कॉलोनी के मैदान व बसंता डिग्री कॉलेज के मार्ग पर खड़ा कराया जाएगा।  

लंका-अस्सी मार्ग जगह-जगह डायवर्ट

एडीसीपी ट्रैफिक डीके पुरी ने बताया कि लंका-अस्सी मार्ग स्थित बैंक आफ बड़ौदा से किसी भी वाहनों को अस्सी नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को रवीन्द्रपुरी की तरफ डायवर्ट कर निकाला जाएगा। ब्राडवे होटल तिराहा से किसी भी वाहन को हरिश्चंद्र घाट-अस्सी मार्ग की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।

इन वाहनों को विजया तिराह की तरफ डायवर्ट किया जाएगा, जो जलसंस्थान या खोजवा होकर कमच्छा से रथयात्रा जाएंगे। भेलूपुर चौराहा से चार व तीन पहिया वाहन सोनारपुरा की तरफ नहीं जा सकेंगे। गुरूबाग से पीडीआर मॉल तक ही वाहन आ सकेंगे और पीडीआर मॉल की पार्किंग व मजदा पार्किंग में सिर्फ चार पहिया वाहन खड़े होंगे। 

पांडेयपुर चौराहा की तरफ नहीं आएंगे वाहन

वरुणा जोन के काली माता मंदिर तिराहे से किसी भी बड़े वाहनों को पांडेयपुर चौराहा की तरफ नहीं आने दिया जाएगा। इन वाहनों को पांडेयपुर फ्लाई ओवर के ऊपर से निकाला जाएगा। लालपुर से पांडेयपुर की तरफ वाहन नहीं आएंगे। इन वाहनों को काली माता मंदिर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। भोजूबीर तिराहे से किसी भी प्रकार के बड़े वाहनों को अर्दली बाजार की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को दैत्रावीर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। यह वाहन कचहरी, अंबेडकर चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे। 

पुलिस लाइन चौराहे से बड़े वाहन अर्दली बाजार नहीं जाएंगे। मंडुवाडीह चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को ककरमत्ता बीएलडब्लू की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को महमूरगंज, चांदपुर मुढै़ला की तरफ डायवर्ट किया जाएगा, जो महमूरगंज, रथयात्रा,  चांदपुर होकर अपने गन्तव्य को जाएंगे। चितईपुर से सभी वाहनों को करौंदी डायवर्ट किया जाएगा। सुंदरपुर से आने वाले सभी वाहनों को भिखारीपुर तिराहा से बीएलडब्लू की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को चितईपुर से होते हुए निकाला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed